ब्रिटनी स्पीयर्स: 55 घंटे में तोड़ दी थी पहली शादी, 5 साल की उम्र से स्टेज परफॉरमेंस दे रहीं सिंगर हैं 1597 करोड़ की मालकिन

ब्रिटनी की सैम से तीसरी शादी है। इससे पहले वे 2 बार शादी कर चुकी हैं। ब्रिटनी ने 2004 में अपने बचपन के दोस्त जेसन से शादी की थी। लेकिन, ब्रिटनी ने इस शादी को केवल 55 घंटे में ही तोड़ दिया था।
 | 
britney spears
पॉप सिंगर की नेटवर्थ पर नजर डालें तो 41 साल की उम्र में यह करीब 200 मिलियन डॉलर यानी 1597 करोड़ रुपए की मालकिन हैं।

पॉपुलर अमेरिकन पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने मंगेतर सैम असगरी से शादी कर ली है। कैलिफोर्निया में हुई इस सीक्रेट शादी में उनके एक्स हस्बैंड जेसन एलेक्जेंडर ने खूब हंगामा मचाया और उनकी वेडिंग पार्टी खराब करने की कोशिश की। वैसे ब्रिटनी की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। 

ब्रिटनी की सैम से तीसरी शादी है। इससे पहले वे 2 बार शादी कर चुकी हैं। ब्रिटनी ने 2004 में अपने बचपन के दोस्त जेसन से शादी की थी। लेकिन, ब्रिटनी ने इस शादी को केवल 55 घंटे में ही तोड़ दिया था।

इसके बाद ब्रिटनी ने रैपर केविन फेडरलिन के साथ दूसरी शादी की, जिनसे इनके दो बच्चे सीन प्रेस्टन और जेडेन जेम्स हैं। यह शादी भी ज्यादा नहीं टिक पाई और 2007 में दोनों ने तलाक ले लिया।

वैसे, ब्रिटनी की जिंदगी काफी कंट्रोवर्शियल रही है। कई बार वे अजीबोगरीब हरकतों की वजह से भी फेमस हुई हैं। एक बार मेंटल ब्रेकडाउन होने की वजह से उन्होंने अपने सारे बाल भी काट लिए थे। कार का कांच भी तोड़ दिया था। इतना ही नहीं इनपर अपने बच्चों को भी बहुत लापरवाही से हैंडल करने के आरोप लगे थे। ब्रिटनी पिता जैमी के साथ अपने खराब रिश्तों की वजह से चर्चा में रही हैं।

करियर की बात करें तो 1981 में मिसिसिपी के मैक्कॉम्ब में जन्मीं ब्रिटनी ने तीन साल की उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था। पांच साल की उम्र में उन्होंने पहली बार स्टेज परफॉर्मेंस दिया। उनका पहला एल्बम ‘बेबी वन मोर टाइम’1999 में रिलीज हुआ और यह जबरदस्त हिट रहा। 2000 में स्पीयर्स के दूसरा एल्बम ‘उप्स! आई डिड इट अगेन’ ने उन्हें और बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

पॉप सिंगर की नेटवर्थ पर नजर डालें तो 41 साल की उम्र में यह करीब 200 मिलियन डॉलर यानी 1597 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। उन्होंने ग्रैमी के अलावा छह एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स, सात बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स जैसे कई अवॅार्ड जीते हैं।

Latest News

Featured

Around The Web