थाई-हाई स्लिट गाउन में रैम्प पर उतरीं मलाइका अरोड़ा, लोगों ने किए 'बुढ़िया पागल हो गई' जैसे कमेंट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 6 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते पर आधिकारिक मोहर लगाई। 

 | 
malaika arora hot pics

पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा मुंबई में 'द ग्रे मैन' की डायरेक्टर जोड़ी रूसो ब्रदर्स के लिए रखी गई पार्टी में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी साथ थे।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बुधवार को नई दिल्ली में  FDCI इंडिया कॉउचर वीक 2022 (FDCI India Couture Week 2022) के अंतर्गत रैम्प पर वॉक करती नज़र आईं। 

Image

इस दौरान डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना की शो स्टॉपर के तौर पर रैम्प पर उतरीं 48 साल की मलाइका अरोड़ा ने उन्हीं के द्वारा डिजाइन किया गया ब्लैक कलर का सल्ट्री और सेंसेशनल शीर थाई हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था और वे इसमें कमाल की लग रही थीं। 

Image

हालांकि, हमेशा की तरह सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल किया है। देखिए फैशन वीक से मलाइका की तस्वीरें और जानिए कैसे-कैसे कमेंट कर रहे लोग...

सोशल मीडिया पर इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन पर कमेंट कर लोग मलाइका का मजाक उड़ा रहे हैं।

मसलन एक यूजर ने लिखा है, "इसको कोई अच्छे कपड़े दे दो प्लीज।" एक यूजर ने लिखा है, "बस जिस्म दिखाना आता है।"

एक अन्य यूजर का कमेंट है, "उसका बेटा 18 साल से बड़ा है, क्या शर्मिंदगी है।" एक यूजर का कमेंट है, "बुढ़िया पगला गई है।"  एक यूजर ने तो मलाइका को बॉलीवुड की जेनिफर लोपेज तक बता दिया है।

बता दें कि FDCI इंडिया कॉउचर वीक कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल नहीं हुआ था। अब चूंकि इसने वापसी की है तो फैशन डिजाइनर्स के साथ-साथ इनकी मॉडल्स में भी काफी उत्साह है। 

Image

पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा मुंबई में 'द ग्रे मैन' की डायरेक्टर जोड़ी रूसो ब्रदर्स के लिए रखी गई पार्टी में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी साथ थे।

Image

पार्टी में मलाइका और अर्जुन की शानदार एंट्री का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुए थे।

Image

अर्जुन ने इस खास मौके के लिए वायलेट शर्ट पहनी थी तो वहीं, मलाइका पर्पल रंग शॉर्ट ड्रेस में नज़र आई थीं।

Image

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 6 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते पर आधिकारिक मोहर लगाई। 

Image

मलाइका और अर्जुन की शादी के कयास भी अक्सर लगाए जाते हैं। हालांकि, अभी तक कपल की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

Image

Latest News

Featured

Around The Web