विदेश में हनीमून एंजॉय कर रहीं नयनतारा, पति विग्नेश शिवान के लिए बनीं फोटोग्राफर

नयनतारा हाल ही में दुल्हन बनी हैं। उन्होंने अपने निर्देशक विग्नेश शिवान के साथ शादी की है। दोनों इस वक्त थाइलैंड में हैं जहां वह हनीमून मना रहे हैं। अब विग्नेश ने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।
 
 | 
nayanthara honeymoon
पहले तो नयनतारा और विग्नेश ने अपने हनीमून की जगह को सीक्रेट रखा। उन्होंने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी। बाद में विग्नेश ने अपने सोशल मीडिया पेज पर तस्वीरें शेयर कर खुलासा किया कि वो थाइलैंड में हैं। 

साउथ की सुपरस्टार नयनतारा हाल ही में दुल्हन बनी हैं। उनकी शादी की तस्वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। नयनतारा की शादी में रजनीकांत से लेकर शाहरुख तक पहुंचे थे। नयनतारा ने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड और निर्देशक विग्नेश शिवान के साथ शादी की है। दोनों इस वक्त थाइलैंड में हैं जहां वह हनीमून मना रहे हैं। विग्नेश ने हनीमून के दौरान की रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं। शादी के बाद कपल एक-एक पल को एंजॉय कर रहा है। अब विग्नेश ने नयनतारा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें एक्ट्रेस फोटोज क्लिक कर रही हैं।

विग्नेश ने बताया कि नयनतारा उनकी फोटो ले रही हैं जबकि इस दौरान उन्होंने नयनतारा को अपने कैमरे में कैद कर लिया। एक्ट्रेस इस दौरान सिंपल लुक में हैं। उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ ब्लू जींस पहना है। इसके साथ लाल रंग का बैग कैरी किया। अपने लुक्स को कंप्लीट करने लिए नयनतारा ने व्हाइट स्नीकर्स पहने हैं।

विग्नेश की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने पोस्ट पर लाइक किया है। एक फैन ने कहा, 'लव यू लेडी सुपरस्टार।' एक यूजर ने पूछा, 'वह अच्छी फोटोग्राफर हैं?' एक ने कहा, 'हमेशा खुश रहिए।' 
 
पहले तो नयनतारा और विग्नेश ने अपने हनीमून की जगह को सीक्रेट रखा। उन्होंने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी। बाद में विग्नेश ने अपने सोशल मीडिया पेज पर तस्वीरें शेयर कर खुलासा किया कि वो थाइलैंड में हैं। वह बैंकांक के लग्जरी होटल में रुके हुए हैं। बता दें कि नयनतारा और विग्नेश 9 जून को शादी के बंधन में बंधे।

 

Latest News

Featured

Around The Web