रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों ने मचाया तहलका, मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट

रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन के लिए जाने जाते हैं। उनका एयरपोर्ट लुक हो या कोई इवेंट हो, रणवीर के कपड़ों की हर बार चर्चा रही है। अब उन्होंने एक मैगजीन के लिए नेकेड फोटोशूट कराया है।
 
 | 
Ranveer Singh Nude
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी के साथ 'सर्कस' है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े हैं।

रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन के लिए जाने जाते हैं। एयरपोर्ट लुक हो या कोई इवेंट हो, उनके कपड़ों की हर बार चर्चा रही है। कई बार उनका मजाक भी बनता है लेकिन वह इन सबसे बेफिक्र अपने फैशन से कोई समझौता नहीं करते। लुक्स और कपड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर की अब न्यूड तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। रणवीर की ये तस्वीरें एक मैगजीन के लिए कराए गए फोटोशूट की हैं।

Image

रणवीर एक टर्किश कालीन पर अलग-अलग अंदाज में पोज दे रहे हैं। किसी फोटो में वह लेटे हुए हैं तो किसी में वह खड़े हैं। उन्होंने पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। रणवीर की एक तस्वीर का पोज बर्ट रेनॉल्ड्स से प्रेरित है। उन्होंने भी इसी मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। मैगजीन के साथ इंटरव्यू में रणवीर ने अपनी फिल्मों और फैशन के बारे में बात की।

Image

रणवीर ने न्यूड फोटोशूट पर इंटरव्यू में कहा, 'फिजिकली नेकेड होना मेरे लिए बहुत आसान है। मेरे कुछ परफॉर्मेंस में मुझे नेकेड किया गया है। आप मेरी आत्मा देख सकते हैं। वह कितना नेकेड है? मैं एक हजार लोगों के सामने नेकेड हो सकता हूं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। बस इतना है कि वो असहज हो जाते हैं।'

Image

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी के साथ 'सर्कस' है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 11 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Latest News

Featured

Around The Web