प्रियंका चोपड़ा ने 'अनबटन' शर्ट में शेयर कीं तस्वीरें, निक का रिएक्शन देख लोग बोले- सब समझ रहे हैं

Priyanka Chopra Bold Photos: फोटोज में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शर्ट के बटन्स को खुला छोड़ा है और वह काफी बोल्ड लुक देती दिखाई पड़ रही हैं। 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इन तस्वीरों को लाइक किया है।
 | 
Priyanka Chopra Bold Photos
फोटोज में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शर्ट के बटन्स को खुला छोड़ा है और वह काफी बोल्ड लुक देती दिखाई पड़ रही हैं। अर्जुन कपूर समेत 2 लाख से ज्यादा लोगों ने प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को लाइक किया है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी ताजा तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज फैंस के लिए शेयर की हैं। तस्वीरों में प्रिंयका चोपड़ा काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है और अपने बालों को खुला रखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने ये कातिलाना लुक अपनी अपकमिंग वेब सीरीज Citadel के लिए लिया है। पैरिस में अपनी एक ब्रांड ट्रिप के बाद प्रियंका चोपड़ा वापस शूटिंग सेट पर लौट आई हैं और उन्होंने ये तस्वीरें फैंस के लिए शूटिंग सेट से ही शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में किस वाला इमोजी बनाया है 

 

फोटोज में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शर्ट के बटन्स को खुला छोड़ा है और वह काफी बोल्ड लुक देती दिखाई पड़ रही हैं। अर्जुन कपूर समेत 2 लाख से ज्यादा लोगों ने प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को लाइक किया है। बात करें फैंस के रिएक्शन की तो कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा- हम पर कुछ तो रहम कर दो क्वीन।

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी PC की इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। उन्होंने हैरान रह जाने वाला इमोजी बनाते हुए लिखा- वाओ। निक के कमेंट पर ढेरों लोगों ने उन्हें जवाब दिया है। एक शख्स ने लिखा- तुम बहुत ज्यादा किस्मत वाले हो। वहीं एक शख्स ने लिखा- हां, निक हम तुम्हारी फीलिंक्स समझ रहे हैं। 

Latest News

Featured

Around The Web