विक्रम वेदा की शूटिंग पूरी, फिल्म में 2 लुक में नजर आएंगे ऋतिक रोशन, यंगर वेदा के लिए एक्टर ने घटाया 12 किलो वजन

सैफ इसमें इंस्पेक्टर विक्रम के रोल में हैं। विक्रम और वेदा के आपसी तर्क वितर्क और एक्शन वाले पोर्शन मुंबई में फिल्माए गए। तो मुंबई शेड्यूल में दोनों साथ में फ्रेम में थे। यह भी साफ है कि ऋतिक इसके तुरंत बाद अब सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' पर जुटेंगे।
 | 
vikram vedha hrithik roshan
सूत्रों ने फिल्म के आखिरी शूटिंग शेड्यूल के बारे में बताया, "फिल्म मल्टीपल लोकेशनों पर शूट हुई है। मुंबई में लास्ट शेड्यूल के आखिरी दिनों में फिल्म के सॉन्ग सीक्वेंस शूट किए गए। इसे गणेश हेगड़े ने कोरियोग्राफ किया है।

ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेदा' डेडलाइन के एक दिन बाद कंप्लीट हो गई है। इस फिल्म का आखिरी शूटिंग शेड्यूल मुंबई में था, जिसे 31 मई तक कंप्लीट होना था। हालांकि, शूटिंग एक जून को पूरा हो पाया। फिल्म की डायरेक्टर गायत्री बेहद खुश हैं कि ऋतिक रोशन ने फिल्म में अच्छा काम किया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने दैनिक भास्कर से और भी खास जानकारियां शेयर की हैं।

सेट पर ऋतिक काफी कंट्रोल्ड माहौल पसंद करते थे। वहां उनके आते ही सेट पर सन्नाटा पसर जाता था। सिर्फ काम की बातें होने लगती थीं। फिल्म की कहानी कानपुर से शुरू होती है। लखनऊ होते हुए वह मुंबई में पूरी होती है, जहां ऋतिक का किरदार राज करना चाहता है। दिलचस्प बात यह रही कि फिल्म के लिए लखनऊ और कानपुर को अबुधाबी में रीक्रिएट किया गया। अबुधाबी के कीजाद नामक जगह पर वह रीक्रिएशन पूरा किया गया।

सूत्रों ने फिल्म के आखिरी शूटिंग शेड्यूल के बारे में बताया, "फिल्म मल्टीपल लोकेशनों पर शूट हुई है। मुंबई में लास्ट शेड्यूल के आखिरी दिनों में फिल्म के सॉन्ग सीक्वेंस शूट किए गए। इसे गणेश हेगड़े ने कोरियोग्राफ किया है। गणेश हेगड़े दरअसल ऋतिक के फेवरेट कोरियोग्राफर पार्टनर रहें हैं। फिल्म में ऋतिक भले ही निगेटिव लीड वेदा के रोल में हैं। मूल रूप से यह विक्रम और वेदा के बीच एक कैट एंड माउस चेज है, मगर ऋतिक के डांस मूव्स के तौर पर उनकी सिग्नेचर पहचान को फिल्म में रखा गया है। लिहाजा मुंबई में डांस सीक्वेंस को चार से पांच दिनों तक फिल्माया गया। वो सीक्वेंस मड आइलैंड में पूरा किया गया।"

फिल्म में ऋतिक ने एक्शन के लिहाज से टेक्निकली पार्को वाला एक्शन किया है। सरल भाषा में दीवारों पर बिना वायर के चढ़ने वाले स्टंट को पार्को एक्शन कहते हैं। इसे बतौर वेदा ऋतिक रोशन ने किया है। ज्यादातर सीक्वेंस मुंबई की कलीना यूनिवर्सिटी में फिल्माए गए हैं। उसके अलावा टीम ने पुणे यूनिवर्सिटी की उन्हीं इमारतों में फिल्म शूट की, जहां हाल में काफी चर्चा में रही वेब सीरीज 'रॉकेट बॉय्ज' शूट हुई थी। मुंबई शेड्यूल का आगाज इसी साल मार्च में यशराज स्टूडियो में शूट से हुआ था। वहां शुरू में चार से पांच दिनों तक शूटिंग हुई थी। फिर फिल्मसिटी, मुंबई यूनिवर्सिटी, पुणे युनिवर्सिटी और आखिर में मड आईलैंड पर फिल्म का शूट जून की शुरूआत में कंप्लीट हुआ।

ऋतिक रोशन फिल्म में 2 लुक में नजर आएंगे। यंगर ऐज वाले वेदा को दिखाने के लिए उन्होंने 10 से 12 किलो वेट लूज किया। फिल्म में वेदा का रोमांटिक एंगल नहीं रखा गया है। इस फिल्म की शूटिंग 99 दिनों तक चली है। इनमें 30 दिनों तक अबुधाबी में शूटिंग हुई। बाकी एक महीने लखनऊ में सैफ अली खान ने अपने पोर्शन राधिका आप्टे के साथ पूरे किए। राधिका इसमें उनकी पत्नी के रोल में हैं। राधिका लॉयर हैं। वो सैफ की बीवी हैं, मगर केस वेदा का लड़ रही हैं। बाकी बची शूटिंग मुंबई में हुई। ऋतिक ने अपने पोर्शन अबुधाबी और मुंबई में पूरे किए। अबुधाबी शेड्यूल में सैफ नहीं थे, जबकि लखनऊ वाले में ऋतिक उनके अपोजिट मौजूद नहीं थे। इस तरह दोनों ने तकरीबन अपने 45-45 दिन फिल्म की शूट को दिए हैं।

सैफ इसमें इंस्पेक्टर विक्रम के रोल में हैं। विक्रम और वेदा के आपसी तर्क वितर्क और एक्शन वाले पोर्शन मुंबई में फिल्माए गए। तो मुंबई शेड्यूल में दोनों साथ में फ्रेम में थे। यह भी साफ है कि ऋतिक इसके तुरंत बाद अब सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' पर जुटेंगे। दोनों ने साथ में 'बैंग बैंग' और 'वॉर' जैसी फिल्में की हैं। हालांकि, ऋतिक अपने होम बैनर की 'कृष' के अगले पार्ट की स्क्रिप्ट रीडिंग और लोकेशनों को अंतिम रूप देने पर जुटे हुए थे। लेकिन, ऋतिक इससे पहले 'फाइटर' की शूटिंग ही पूरी करेंगे।

Latest News

Featured

Around The Web