Sonam Kapoor Baby Shower: मेहमानों ने सोनम कपूर पर लुटाया खूब प्यार, वायरल हुईं बेबी शॉवर की तस्वीरें

Sonam Kapoor Baby Shower Photos: लंदन में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस की ओर से मेहमानों की पसंद-नापसंद का पूरा-पूरा ख्याल रखा गया।
 
 | 
Sonam Kapoor Baby Shower
बेबीमून से लौटने के एक हफ्ते बाद ही सोनम कपूर के बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया गया है। सोनम के लंदन वाले घर में बेबी शॉवर पार्टी रखी गई। 
 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं और आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरों के चलते वह लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनम अपने पति आनंद आहूजा संग बेबीमून वेकेशन मनाकर वापस घर लौटी हैं। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे हैं। बेबीमून से लौटने के एक हफ्ते बाद ही सोनम कपूर के बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया गया है। सोनम के लंदन वाले घर में बेबी शॉवर पार्टी रखी गई। इस दौरान सोनम कपूर की बहन रिया वहां मौजूद थीं और बेबी शॉवर की कई तस्वीरों (Sonam Kapoor Baby Shower) को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 

सोनम कपूर की बेबी शॉवर की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस इवेंट का आयोजन गार्डन में किया गया था। इस सेरेमनी में मेहमानों की पसंद-नापसंद का पूरा ख्याल रखा गया था। नैपकिन से लेकर फूलों की सजावट और मेहमानों को दिए वाले तोहफे समेत एक-एक छोटी चीज को करीने से सजाया गया था। रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस बेबी शॉवर सेरेमनी की हर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। रिया ने एक नोट को भी शेयर किया है जिसमें मेहमानों के नाम के साथ-साथ हर एक डिटेल शेयर की गई है। रिया कपूर ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'कितना खूबसूरत बेबी शॉवर...।'

बेबी शॉवर पार्टी के दौरान सोनम कपूर खूब धमाल मचाती दिखीं। पार्टी से उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें उनके चेहरे का ग्लो तो देखते ही बन रहा है। इस पार्टी में जाने-माने आर्टिस्ट लियो कल्याण भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सेरेमनी में आए मेहमानोंं को जमकर एंटरटेन किया है। साथ ही लियो ने सोनम कपूर के साथ कई तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। सेरेमनी की कई तस्वीरों और वीडियो को लियो ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
 

Latest News

Featured

Around The Web