जालंधर वेस्ट विधानसभा में भाजपा का सूपड़ा साफ: एक विधायक तो 158 बूथ अध्यक्षों ने छोड़ी भाजपा पार्टी

कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने भाजपा नेताओं के आप में शामिल होने पर बधाई दी और पार्टी की नीतियों पर चलने का निर्देश दिया
 | 
पंजाब में बीजेपी को झटका
विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि मैं 18 साल भाजपा में कार्यकर्ता के तौर पर काम करता रहा लेकिन आप में आते ही विधायक का चुनाव लड़ने का मौका मिला और इलाका वासियों के सहयोग से विधायक बना। मैंने एक हफ्ते पहले कहा था भाजपा का सफाया करूंगा सो कर दिया।

जालंधर- भाजपा का मजबूत किला माना जाने वाला जालंधर वेस्ट अब नेताओं से विहीन नजर आएगा। पंजाब के जालंधर वेस्ट विधानसभा में भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया। 200 के करीब भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कराई।  कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने भाजपा नेताओं के आप में शामिल होने पर बधाई दी और पार्टी की नीतियों पर चलने का निर्देश दिया। कई दिग्गज नेताओं ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। 158 बूथ अध्यक्षों ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

पंजाब में बीजेपी को झटका

विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि मैं 18 साल भाजपा में कार्यकर्ता के तौर पर काम करता रहा लेकिन आप में आते ही विधायक का चुनाव लड़ने का मौका मिला और इलाका वासियों के सहयोग से विधायक बना।  कार्यक्रम के दौरान वेस्ट में भाजपा पस्त और आप मस्त के नारे लगे। इस दौरान 60 साल तक जनसंघ से जुड़ सेवा करने वाले 80 वर्षीय मेघा राम ने आप ज्वाइन किया और कहा कि अब भाजपा वो पार्टी नहीं रही जहां वरिष्ठ नेताओं की बात सुनी जाती थी और सम्मान मिलता था। मुझे पार्टी छोड़कर जाने का जितना दुख है उतनी ही खुशी आप में शामिल होने पर मिली। यूनिपोल और स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों में हुए घोटालों पर डॉ. निज्जर ने कहा कि यूनिपोल 20 प्रतिशत रेट बढ़ाकर एक महीने के लिए ठेके पर दे दिए तो इसमें बुराई क्या है, सरकार को राजस्व मिला है और क्या चाहिए। 

वेस्ट में भाजपा नेताओं के इस्तीफे के बाद संगठन महामंत्री सुभाष शर्मा को उन्हें मनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सुभाष शर्मा ने कहा कि रूठे नेताओं को मनाने के लिए वह उनसे मिले थे, बातचीत हुई लेकिन सत्ता के लालची नेता आप में जाने का मन बना चुके थे। उन्होंने जिला प्रधान सुशील शर्मा पर लगे आरोपों को नकारा और कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं, जिस पार्टी ने इस मुकाम तक पहुंचाया उसे छोड़ने के लिए उनके पास कोई वजह नहीं थी, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता हों या नेता सभी का ख्याल रखती है। इसलिए जिला प्रधान की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठाई गई जो गलत थी।

xxxx


विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि 'आप' आम आदमी की सरकार है। आप में शामिल होते ही पूर्व कांग्रेस विधायक के भाई कमल लोच ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस मंत्रियों-नेताओं के घोटाले सामने आ रहे हैं उससे पार्टी से विश्वास उठने लगा था इसलिये कांग्रेस छोड़ दी। 
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पर कर्जे को लेकर बोले कि कर्जा मुक्त करने के लिए सूर्या इंक्लेव और गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के साथ निगम की करोड़ों की जमीनों को बेच देंगे, जिसमें सरकार भी मदद करेगी।मंत्री डॉ. निज्जर ने कहा कि सरकार अभी निगम के जरिये विकास कार्य करवाएगी, विधायकों को ग्रांट बाद में मिलेगी।


 

Latest News

Featured

Around The Web