भारत माता स्मारक का ताला तोड़ने के आरोप में BJP उपाध्यक्ष गिरफ्तार

भाजपा नेता रामलिंगम पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे, परमिशन नहीं मिली तो स्मारक का ताला तोड़ा
 | 
तमिलनाडु के भाजपा के उपाध्यक्ष केपी रामलिंगम को रविवार रात गिरफ्तार किया गया है।
भाजपा उपाध्यक्ष 11 अगस्त को अपने समर्थकों के साथ धर्मपुरी में भारत माता के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें किसी कारणवश रोक दिया गया। जिसके बाद उनके समर्थक अवैध तरीके से एंट्री पाने की कोशिश करने लगे।

धर्मपुरी- रामलिंगम ने 11 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिले में स्मारक का दौरा किया और पार्टी के सदस्यों ने अवैध रूप से प्रवेश पाने के लिए गेट के बाहर का ताला तोड़ दिया। धर्मपुरी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आईपीसी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और रामलिंगम को गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा उपाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ धर्मपुरी में भारत माता के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें किसी कारणवश रोक दिया गया। जिसके बाद उनके समर्थक अवैध तरीके से एंट्री पाने की कोशिश करने लगे। एंट्री पाने के लिए गेट के बाहर मौजूद भारत माता के स्मारक पर हमला कर उसे तोड़ दिया। 

तमिलनाडु के भाजपा के उपाध्यक्ष केपी रामलिंगम को रविवार रात गिरफ्तार किया गया है।


अन्नामलाई ने ट्वीट किया कि घटना स्थल पर अधिकारी मौजूद नहीं थे। गेट पर ताला लगा हुआ था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद रामलिंगम और उनके कार्यकर्ता बिना गेट को नुकसान पहुंचाए स्मारक में चले गए।इस मामले में रामलिंगन और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं राज्य के भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि रामलिंगम ने इसके लिए अधिकारियों से परमिशन मांगी थी। परमिशन मिलने के बाद ही वे भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे थे। रामलिंगम की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए अन्नामलाई ने मांग की कि पुलिस उन्हें बिना किसी शर्त तुरंत रिहा करे। तमिलनाडु के भाजपा के उपाध्यक्ष केपी रामलिंगम को रविवार रात गिरफ्तार किया गया है। रामलिंगम पर धर्मपुरी जिले में भारत माता स्मारक का ताला तोड़ने का आरोप है। 

Latest News

Featured

Around The Web