Bilkis Bano Case: दोषियों की रिहाई पर ओवैसी का तंज: दुष्कर्मियों के साथ खड़ा रहना भाजपा की नीति

बिल्किस बानो से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा पाए सभी 11 दोषियों को रिहाई
 | 
brahmins with sanskaar
विधायक सीके राउलजी का कहना है कि बिल्किस बानो के दुष्कर्म के दोषी 11 लोग ब्राह्मण थे और उनके अच्छे संस्कार थे। उन्होंने क्राइम किया या नहीं यह हमको पता नहीं है, लेकिन किसी को फंसाने का बद इरादा भी हो सकता है। 

नई दिल्ली- एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात व केंद्र सरकार पर तंज कसा है। ओवैसी ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि कुछ लोगों की जाति उनके अपराध की जघन्यता के बावजूद जेल से रिहाई करा सकती है। गुजरात हो कठुआ दुष्कर्मियों के साथ खड़ा रहना भाजपा की नीति रही है। वहीं, कुछ अन्य लोगों की जाति या धर्म उन्हें बिना सबूत के जेलों में रखने के लिए पर्याप्त कारण हो सकता है। गुजरात सरकार ने अपनी माफी नीति के तहत इनकी रिहाई की मंजूरी दी। गुजरात दंगों में बिल्किस बानो से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में उम्रकैद की सजा पाए सभी 11 दोषियों को सोमवार को गोधरा उप-कारागार से रिहा कर दिया गया था। 

brahmins with sanskaar

गुजरात के बहुचर्चित बिलकिस बानो दुष्कर्म कांड में दोषियों  रिहाई पर ओवैसी ने कहा- 'हमें अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि कम से कम गोडसे को तो फांसी दे दी गई।  दोषियों की रिहाई पर एक भाजपा विधायक ने आरोपियों के 'संस्कारों' की दुहाई दी है। राजुल गुजरात सरकार की उस समिति में शामिल थे, जिसने बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म कांड के दोषियों की रिहाई की अनुशंसा की थी। 

brahmins with sanskaar

राउलजी ने यहां तक कह दिया कि दोषियों में से कुछ ब्राह्मण हैं जो 'संस्कारवान' होते हैं।  एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी ने यह तंज गुजरात के भाजपा विधायक सीके राउलजी की टिप्पणी पर कसा। राउलजी ने एक मीडियाकर्मी से चर्चा में कहा था कि हमें उनके व्यवहार को देखने और उनकी जल्द रिहाई पर फैसला करने के लिए कहा गया था। हमने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर फैसला लिया। हमने जेलर से पूछा और पता चला कि जेल में उनका व्यवहार अच्छा था। कुछ दोषी ब्राह्मण भी हैं, उनके अच्छे संस्कार होते हैं। उन्हें फंसाया भी जा सकता है। 

brahmins with sanskaar

भाजपा विधायक राउलजी के बयान पर ओवैसी ने कहा कि क्या गुजरात सरकार ने केंद्र से अनुमति ली थी? क्योंकि इन आरोपियों को सीबीआई जांच के बाद दोषी ठहराया गया था? जिस दिन पीएम मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में 'नारी शक्ति' एजेंडा घोषित किया था, उसी दिन गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो मामले के दोषियों को रिहा कर दिया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा आगामी गुजरात चुनावों पर नजर रखते हुए यह सब कर रही है।

Latest News

Featured

Around The Web