आइटीबीपी जवानों से भरी बस नदी में गिरी! 5 जवान शहीद कई के घायल होने की आशंका

बस में 37 जवानों के सवार होने की खबर बचाव कार्य जारी
 | 
आइटीबीपी
ITBP जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो सिपाहियों को लेकर जा रही बस नदी में गिर पड़ी। जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। पहलगाम के फ्रिसलान में यह बस नदी में गिरी है। जवानों को अमरनाथ यात्रा के लिए इलाके की सुरक्षा में तैनात किया गया था। कई के हादसे में घायल और शहीद होने की आशंका है।

जम्मू.  पहलगाम में मंगलवार को खतरनाक हादसा हुआ है। ITBP के जवानों से भरी बस नदी में जा गिरी। बस में 39 जवान सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया है। सुरक्षाबल, सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राहत कार्य चल रहा है। अभी तक सामने आया है कि हादसे में 6 जवान मारे गए हैं। वहीं 32 घायल हैं। फिलहाल ITBP की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने सिर्फ इतना ही कहा है कि गंभीर रूप से घायल जवानों को अस्पताल में शिफ्ट किया है। 

जवान

39 जवानों में 37 आईटीबीपी के जवान थे जबकि 2 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि जिस बस में जवान सवार थे वह सिविल बस थी और अचानक उसका ब्रेक फेल होने के बाद बस सड़क किनारे नदी में जा गिरी।

सारे जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। पहलगाम के फ्रिसलान में यह बस नदी में गिरी है। जवानों को अमरनाथ यात्रा के लिए इलाके की सुरक्षा में तैनात किया गया था। अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद जवान वहां से वापस लाए जा रहे थे। कई के हादसे में मारे जाने की आशंका है।

बस पहलगाम की तरफ आ रही थी जहां जवानों को अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात किया गया था। हादसा इतना बड़ा था कि चंदनवाड़ी के पास बस करीब 200 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बस के परखच्चे उड़ गए। अभी तक इस हादसे में कितने जवान प्रभावित हुए हैं यह बात साफ नहीं हुई है। हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीम अभी काम पर लगी हुई है।

Latest News

Featured

Around The Web