भगत सिंह के अपमान को लेकर सांसद सिमरनजीत सिंह पर जमकर बरसे CM भगवंत मान

संगरूर से सांसद सिमरनजीत मान ने विवादित बयान देते हुए शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कह दिया था
 | 
मान
संगरूर से सांसद सिमरनजीत मान द्वारा भगत सिंह को लेकर दिए विवादित बयान पर सी.एम. भगवंत मान ने उन्हें जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में देश के लिए जान कुर्बान की थी। उन्होंने कहा कि शहीदों द्वारा आजाद करवाए गए भारत में संविधान की शपथ लेने वाले अब उन्हीं की निंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी शहीद भगत सिंह की पूजा होती है। वह नौजवानों के लिए आदर्श हैं और हमेशा रहेंगे। 

चंडीगढ़.  संगरूर से सांसद सिमरनजीत मान द्वारा भगत सिंह को लेकर दिए विवादित बयान पर सी.एम. भगवंत मान ने उन्हें जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में देश के लिए जान कुर्बान की थी। उन्होंने कहा कि शहीदों द्वारा आजाद करवाए गए भारत में संविधान की शपथ लेने वाले अब उन्हीं की निंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी शहीद भगत सिंह की पूजा होती है। वह नौजवानों के लिए आदर्श हैं और हमेशा रहेंगे। 

गौरतलब है कि संगरूर से सांसद सिमरनजीत मान ने विवादित बयान देते हुए शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कह दिया था। उनके इस बयान को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है और उनकी कड़ी निंदा की जा रही है।

वहीं सीएम मान ने बताया की आज वे पंजाब के बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।पंजाब सी.एम. भगवंत मान आज फाजिल्का और मुक्तसर जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भारी बारिश के कारण खराब हुई फसलों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को खराब फसलों का मुआवजा दिया जाएगा। आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों का काफी नुक्सान हुआ था जिसके चलते उनके द्वारा सरकार से मुआवजे की मांग की जा रही थी। 

गौरतलब है कि बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण फाजिल्का और मुक्तसर जिले के कई इलाके प्रभावित हुए। खेतों में पानी भरने से फसल पूरी तरह तबाह हो गई। सीएम भगवंत मान ने पत्रकारों को कहा कि जिन भी किसानों की फसल बारिश की वजह से खराब हुई है उनकी पूरी सहायता की जाएगी। किसानों के नुकसान का आकलन होते ही उनके लिए मुआवजा राशि मंजूर कर दी जाएगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है।

Latest News

Featured

Around The Web