दर्दनाक हादस: उत्तराखंड में ढेला नदी में गिरी कार, 9 लोगों की मौत

शुकवार को उत्तराखंड के रामनगर में ढेला नदी में तेज बहाव के चलते बड़ा हादसा हो गया है।
 | 
ढेला नदी
पर्यटकों से भरी एक ERTIGA कार नदी में पलट गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं राहत-बचाव कार्य में एक लड़की को नदी से जिंदा निकाला गया है। कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद भरण ने बताया कि सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते नदी उफान पर थी और पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा था। जिसके चलते हादसा हो गया।

देहरादून - उत्तराखंड के रामनगर में ढेला नदी में तेज बहाव के चलते बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि पर्यटकों से भरी एक ERTIGA कार नदी में पलट गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं राहत-बचाव कार्य में एक लड़की को नदी से जिंदा निकाला गया है। कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद भरण ने बताया कि सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते नदी उफान पर थी और पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा था। जिसके चलते हादसा हो गया।

44

बता दें कि हादसे की सूचना पाकर पुलिस, प्रशासन और रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची। वहीं नदी में गिरी ERTIGA कार को ट्रैक्टर के जरिए बाहर निकालने की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल थे। हादसे में नदी से जिंदा निकाली गई एक लड़की को रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाड़ी में 4-5 लड़कियां भी सवार थीं। जिसमें जान गंवाने वाले 8 लोग पंजाब के पटियाला से हैं। इसमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। वहीं 2 अन्य महिलाएं रामनगर की हैं। जिनमें से एक की जान गई है और एक को बचा लिया गया है।

55

कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद भारण ने पुष्टि करते हुए कहा कि आज सुबह रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से 9 की मौत हो गई है। वहीं 1 लड़की को जिंदा बचा लिया गया। बता दें कि उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते नदियों में उफान देखा जा रहा है। इस दौरान राज्य में भूस्खलन की भी स्थिति बनी हुई है।

777गुरुवार को मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन हुआ। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं 6 जुलाई को इसी जगह पर भूस्खलन होने से मार्ग कुछ समय के लिए बंद रहा। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी दिखी। बाद में PWD ने सड़क पर जमा हुए मलबे को जेसीबी (JCB) के जरिए से हटवाया। जिसके बाद यातायात को सुचारू किया गया। 

Latest News

Featured

Around The Web