देशभर में कांग्रेस का संग्राम !हैदराबाद में लाठीचार्ज, चंडीगढ़ में वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों को एहतियातन हिरासत में ले लिया।
 | 
कांग्रेस
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा लगातार बुलाने और कांग्रेस ऑफिस में दिल्ली पुलिस की बर्बरता को लेकर पूरे देश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। देश के अलग अलग राज्यों से झड़प की तस्वीरें सामने आई है।

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से इडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने देशभर के राज्यों में राजभवन का घेराव करने का एलान किया था। इसी कड़ी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में राजभवन की तरफ बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

चंडीगढ़ में भी आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर अपना रोष जाहिर किया। वहीं पंजाब में भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं इस दौरान कार्यक्रताओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं कार्रवाई के तहत पुलिस ने लगभग 90 कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया है।  

इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू में भी जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जम्मू में राजभवन की तरफ जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पहले ही कांग्रेस दफ्तर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। गु्स्साए प्रदर्शनकारियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की। जिसके बाद पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया है। वहीं केरल के तिरुवनंतपुरम में विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि हम सभी ने पुलिस को कांग्रेस मुख्यालय में घुसते देखा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और सैकड़ों लोगों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद वरिष्ठ लोगों, विधायकों, सांसदों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बर्बरता की गई।

Latest News

Featured

Around The Web