सिद्दू मूसेवाला को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के आइकोनिक अवार्ड

पंजाबी सिंगर अफसाना खान और उनके पति द्वारा लिया गया अवार्ड
 | 
सिद्धु मूसेवाला
हाल ही में सिद्धू मूसेवाला को इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के आइकॉनिक अवॉर्ड से नवाजा गया है। मूसेवाला के फैंस में इस खबर से खुशी की लहर है। सिद्दू मूसेवाला की तरफ से यह अवार्ड पंजाबी सिंगर अफसाना ख़ान द्वारा लिया गया। जहां अफसाना ख़ान ने सिद्धू के कुछ गीत भी गाए।

चंडीगढ़. सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए यह खबर बड़ी ही खुशी देने वाली है।  सिद्धू मूसेवाला को इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के आइकॉनिक अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड फिल्म जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड में से एक है।

सिद्धू को अवार्ड देते हुए कहा गया की वह अब तक के सबसे महान गायकों में से एक हैं और उन्होंने अपने गीतों से बहुत प्यार और सम्मान अर्जित किया है। उनका स्टारडम एक ऐसी चीज है जिसे कोई भी आसानी से पार नहीं कर सकता। सिधु मुसेवाला अपनी कला के दम पर अमर हो गए हैं। उनके गीत हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे।

पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने अपने पति के साथ उनकी ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। अफसाना ख़ान सिद्धू को अपना भाई मानती है। अवार्ड लेते समय वे भावुक हो गई। इस दौरान उन्होंने सिद्धू के साथ अपनी यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि सिद्धू ने हमेशा उन्हें एक बहन की तरह प्यार दिया है। सिद्दू मूसे वाला अब तक के महान गायकों में से एक हैं। उनके गीत हमेशा युवाओं को प्रेरणा देते रहेंगे। इस दौरान अफसाना खान ने सिद्धू मूसे वाला के कुछ गीत भी सुनाए। उन्होंने उनके गीत 295 की कुछ लाइनें गाकर सुनाई।

अवार्ड मिलने के बाद सिंगर अफसाना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिद्धू का गाना गाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में अफसाना खान को सिद्धू मूसेवाला के प्रसिद्ध गीत '295' से कुछ प्रसिद्ध पंक्तियों को गाते हुए देखा जा सकता है। दादा साहब फाल्के भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार है। सिद्दू मूसेवाला को यह अवार्ड मिलना बेहद सम्मान की बात है।

सिद्दू मूसेवाला पहले ऐसे पंजाबी सिंगर हैं जो दुनिया भर में फेमस हुए हैं। उनके गाए गानों ने यू-ट्यूब पर रिकॉर्ड सेट किए हैं। सिद्दू मूसेवाला ने अपनी कला के दम पर ना केवल भारत बल्कि दुनिया भर में नाम कमाया है। उनके कुछ गीत तो दुनिया के टॉप गीतों में शुमार हुए है। ऐसे में यह अवार्ड उनके लिए इंडस्ट्री की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि है।

Latest News

Featured

Around The Web