बांका में गुटखे का थूकने पर पूर्व मुखिया के बेटे का प्राइवेट पार्ट काटा

गांव में तनाव: मारपीट के बाद कर दिया जानलेवा हमला, पीड़ित बोला- आरोप झूठे, रंजिशन मेरे साथ ऐसा किया 
 | 
     बिहार के बांका जिले में पूर्व मुखिया के पुत्र का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। चर्चा ऐसी है कि जिन लोगों ने इस कृत्य को अंजाम दिया है। उन्होंने पूर्व मुखिया के पुत्र को किसी महिला के साथ अंतरंग देख लिया था। इधर पीड़ित ने इन आरोपों को गलत बताया।
बिहार के बांका जिले में पूर्व मुखिया के पुत्र का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। चर्चा ऐसी है कि जिन लोगों ने इस कृत्य को अंजाम दिया है। उन्होंने पूर्व मुखिया के पुत्र को किसी महिला के साथ अंतरंग देख लिया था। इधर पीड़ित ने इन आरोपों को गलत बताया।

बांका- बांका में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना  देर शाम की बताई जा रही है। आपसी विवाद में पूर्व मुखिया के बेटे  का गांव के ही कुछ लोगों ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। ।  पीड़ित युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पहले शंभूगंज सीएससी में उसे भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।  प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया है। 

 

 

गबबबब

फिलहाल, पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि लिखित आवेदन के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व मुखिया ने लिखित आवेदन में गुटखा थूकने पर बढ़े विवाद पर लिखित आवेदन दिया है। इधर युवक ने इस आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कुछ पर पुरानी दुश्मनी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की जानकारी दी है।  इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। मामले पर पूर्व मुखिया ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

zzzzz


पीड़ित पोखरी पंचायत के पूर्व मुखिया का 30 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार है। लक्ष्मण कुमार गढ़ीमोहनपुर का रहने वाला है। लक्ष्मण कुमार गांव के ही पप्पू सिंह के साथ शाम को नदी किनारे गया था। इस दौरान हल्की बारिश होने लगी। इसके बाद दोनों गांव के ही मनोज सिंह के बासा (होटल) पर चले गए।  पूर्व मुखिया का आरोप है कि  शुक्रवार की शाम गांव के ही पप्पू सिंह के साथ उनका बेटा चाउमीन खाने के लिए चौराहे की तरफ गया था। पुत्र सभी साथियों के साथ बदुआ नदी किनारे गांव के ही मनोज सिंह के बासा पर चला गया। बासा पर बैठने के क्रम में पुत्र ने पान-पुड़िया का गुटखा मनोज सिंह के पैर की ओर फेंक दिया। इससे नाराज मनोज सिंह ने गाली-गलौज की। इससे दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि मारपीट शुरु हो गई।


 

Latest News

Featured

Around The Web