हिसार आएंगे केजरीवाल और भगवंत मान: आदमपुर में करेगी उपचुनाव की तैयारी का आगाज और निकालेंगे तिरंगा यात्रा
7 व 8 सितंबर को मैदान में होगी आम आदमी पार्टी आदमपुर उप चुनाव के जरिये हरियाणा की राजनीति में इंट्री

हिसार - आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में लक्ष्य 2024 को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यह पहला उपचुनाव होगा जिसके लिए आप रण में उतरेगी। आदमपुर में सबसे पहले जनसभा कर आम आदमी पार्टी खुद को आगे साबित करने का प्रयास करेगी।अब हरियाणा में अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी उतरेगी। 7 व 8 सितंबर को दो दिन यह जोड़ी मैदान में होगी आम आदमी पार्टी आदमपुर उप चुनाव के जरिये हरियाणा की राजनीति में इंट्री करेगी।
पंजाब व दिल्ली के सीएम 7 व 8 सितंबर को हिसार में पहुंचेंगे। 8 सितंबर को आदमपुर में रैली कर आप उपचुनाव की तैयारी की आगाज करेगी। अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान की जनसभा, यूूथ कार्यक्रम को संबोधित करने के अलावा कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं के घर चाय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। आप की टीम 4 सितंबर से ही हिसार जिले में सक्रिय हो जाएगी। आदमपुर के अलावा हिसार शहर के कार्यक्रम भी रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी एक नए संगठन के साथ मैदान में उतर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी आदमपुर सीट पर अनुसूचित वर्ग के चेहरे या किसी महिला को उतारने पर फीडबैक लेगी। पार्टी इसके लिए आदमपुर में एक इंटरनल सर्वे कराएगी। अब तक जीजेयू ने सभागार उपलब्ध कराने पर सहमति नहीं दी है। 8 सितंबर को अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान आदमपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले यहां तिरंगा रैली निकाली जाएगी।इसके बाद टिकट फाइनल की जाएगी। आम आदमी पार्टी अपनी शुरुआत यूथ से करेगी। इसके लिए जीजेयू के सभागार में युवाओं को संबोधित करने की तैयारी है।
9 सितंबर को उन्होंने आदमपुर में अपने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। मार्च 2023 की रैली से पहले वह कई जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल बनिया हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान जट सिख हैं।ऐसे में दोनों के एक साथ मैदान में उतरने पर जातिगत समीकरण देखे जा रहे हैं। इस सीट पर जनवरी 2023 तक उपचुनाव होना तय है। आदमपुर से वर्ष 2019 में कांग्रेस के विधायक बन कर चंडीगढ़ पहुंचे कुलदीप बिश्नोई अब इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।