मनीष तिवारी ने उठाए सवाल: मतदाता सूची के बिना निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे?

नई दिल्ली - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व असंतुष्ट नेताओं के जी-23 के सदस्य मनीष तिवारी ने कांग्रेस संगठन चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के संगठन चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री से तिवारी ने जानना चाहा कि पार्टी की मतदाता सूचियां सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हुए बगैर निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कैसे होंगे? तिवारी ने मिस्त्री से कहा कि मतदाता सूची को कांग्रेस की वेबसाइट पर अवश्य प्रकाशित किया जाना चाहिए। मतदाता सूची के बिना कांग्रेस अध्यक्ष पद के निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे?
ऐसा तो क्लबों के चुनाव में भी नहीं होता है। तिवारी ने सवाल किया कि 'क्या किसी को मतदाता सूची की जानकारी जुटाने के लिए देशभर के पीसीसी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे? इसलिए मैं निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए आपसे कांग्रेस की वोटर सूची के प्रकाशन की मांग कर रहा हूं।उन्होंने मांग की कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पार्टी के वोटर का नाम-पता प्रकाशित किया जाना चाहिए। कांग्रेस के संगठन चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री से तिवारी ने जानना चाहा कि पार्टी की मतदाता सूचियां सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हुए बगैर निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कैसे होंगे?
तिवारी ने मंगलवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आपके हवाले से कहा गया है कि सूची सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन यदि हमारी पार्टी का कोई सदस्य इसे जांचना चाहता है, तो वह प्रदेश कांग्रेस कमेटियों पीसीसी कार्यालय में जाकर जांच कर सकते है और निश्चित रूप से यह अवसर उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद दिया जाएगा। तिवारी ने मिस्त्री से कहा कि मतदाता सूची को कांग्रेस की वेबसाइट पर पारदर्शी तरीके से अवश्य प्रकाशित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव की पहली शर्त है कि वोटरों के नाम पते प्रकाशित किए जाएं।