रेप के आरोप में मिर्ची बाबा गिरफ्तार, ग्वालियर में होटल से अरेस्ट, कांग्रेस से है गहरा नाता

संतान के लिए बाबा के पास गई महिला के साथ दुष्कर्म, रायसेन की महिला ने भोपाल में दर्ज कराया केस 

 | 
मध्यप्रदेश में कांग्रेस से जुड़े मिर्ची बाबा को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने भोपाल में उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे संतान नहीं हो रही थी। जब वह अपनी समस्या लेकर बाबा के पास गई तो उसे दवा पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 
वैराग्यानंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा को पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल पुलिस और ग्वालियर क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में मिर्ची बाबा को होटल से पकड़ा गया है। मिर्ची बाबा की प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से नजदीकियां जगजाहिर हैं। बता दें कि मिर्ची बाबा वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था।

 

भोपाल-  कमलनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे वैराग्य नंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार अल सुबह भोपाल पुलिस टीम ग्वालियर पहुंची, जहां ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ बाबा को एक होटल से पकड़ लिया है। ग्वालियर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर भोपाल क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। भोपाल पुलिस टीम मिर्ची वाला को गिरफ्तार कर रवाना हो गई है। मिर्ची बाबा के खिलाफ भोपाल के महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।बाबा पर एक दिन पहले ही 24 साल की महिला ने भोपाल के महिला थाने में रेप का केस कराया है। 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस से जुड़े मिर्ची बाबा को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने भोपाल में उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे संतान नहीं हो रही थी। जब वह अपनी समस्या लेकर बाबा के पास गई तो उसे दवा पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

मिर्ची बाबा पर आरोप लगाने वाली महिला ने शिकायत में कहा है कि उसे शादी के चार साल बाद भी संतान नहीं हो रही थी। इस वजह से मदद के लिए वह मीनाल रेसीडेंसी स्थित मिर्ची बाबा के स्थान पर गई थी। यहां उसे नशीली दवा पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। धमकाया भी कि अगर किसी को शिकायत की तो बच्चा पैदा नहीं होगा या विकारों के साथ पैदा होगा। महिला ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। 

मिर्ची बाबा को नागा बाबा का दर्जा प्राप्त है। वे कमलनाथ के खास माने जाते हैं। कमलनाथ सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा भी था। हमेशा चर्चा में रहने वाले वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा रेप केस में फंस गए हैं। ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके की एक होटल से मिर्ची बाबा को गिरफ्तार किया गया है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच के साथ भोपाल पुलिस भी थी। 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस से जुड़े मिर्ची बाबा को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने भोपाल में उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे संतान नहीं हो रही थी। जब वह अपनी समस्या लेकर बाबा के पास गई तो उसे दवा पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

पीड़िता रायसेन की रहने वाली है। उसने शिकायत में पुलिस को बताया, उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं। बच्चे नहीं हैं। निसंतान है, इसलिए मिर्ची बाबा के संपर्क में आई थी। बाबा ने पूजा-पाठ कर संतान होने का दावा किया। उसे बुलाकर इलाज के नाम पर नशे की गोलियां खिलाकर रेप किया। घटना इसी साल जुलाई की है। विरोध करने पर बाबा बोला- बच्चा ऐसे ही होता है।

जानिए कौन है मिर्ची बाबा- 


वैराग्यानंद गिरी महाराज (मिर्ची बाबा) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मिर्ची बाबा की प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से नजदीकियां जगजाहिर हैं। बता दें कि मिर्ची बाबा वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी मिर्ची बाबा के घर पहुंचे थे। दरअसल, मिर्ची बाबा ने कमल नाथ के स्वास्थ्य और सफलता के लिए विशेष पूजा करवाई थी। इस दौरान एक लाख पुष्पों से शिव पूजन और अभिषेक किया गया था।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस से जुड़े मिर्ची बाबा को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने भोपाल में उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे संतान नहीं हो रही थी। जब वह अपनी समस्या लेकर बाबा के पास गई तो उसे दवा पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

 मिर्ची बाबा ने तब यह भी ऐलान किया था कि यदि दिग्विजय सिंह को चुनाव नहीं जीते तो वह जल समाधि ले लेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जब तीन लाख से भी ज्यादा मतों से विजयी हुईं तो मिर्ची बाबा की जल समाधि को लेकर सवाल उठे। पर उस वक्‍त वह गायब हो गए। बाद में उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जल समाधि लेने के लिए भोपाल कलेक्टर से अनुमति मांगी थी, जिसे अमान्य कर दिया गया।

 

Latest News

Featured

Around The Web