राजीव गांधी याद करते हुए राहुल ने लिखा- पापा आप दिल में हैं...
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने पिता को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती पर सांसद राहुल गांधी महासचिव प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राहुल-प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा सांसद केसी वेणुगोपाल और एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे। पिता को याद करते राहुल गांधी ने ट्वीट में राजीव गांधी की एक वीडियो को शेयर किया है।
वहीं, लिखा- पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं. मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा उसे पूरा कर सकूं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर राजीव गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि, 21वीं सदी के भारत के वास्तुकार" के रूप में सम्मानित, यह उनकी दूरदर्शिता के माध्यम से था जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की. आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं।
भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को 'सद्भावना दिवस' या सद्भाव दिवस के रूप में मनाई जाती है।1986 में, राजीव गांधी ने भारत में उच्च शिक्षा के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए शिक्षा पर एक राष्ट्रीय नीति की घोषणा की। उन्होंने समाज के ग्रामीण वर्ग के उत्थान के लिए 1986 में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली नामक एक केंद्र सरकार-आधारित संस्था शुरू की, जो उन्हें कक्षा 6 से 12 तक मुफ्त आवासीय शिक्षा प्रदान करती है। उनके प्रयासों से 1986 में एमटीएनएल की शुरुआत हुई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीफोन की पहुंच बढ़ाने के लिए पब्लिक कॉल ऑफिस (पीसीओ) भी बनाए।