संपत सिंह ने कार्यकर्ताओं संग मिलकर बनाई आगे की रणनीति, कल कांग्रेस में होंगे शामिल

संपत सिंह ने कहा कि, सभी सहमत हैं कि हरियाणा में भाजपाजजपा के खिलाफ़ एकमात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी है.
 | 
संपत सिंह
पूर्व मंत्री संपत सिंह सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे. इससे पहले उन्होंनेकार्यकर्ताओं संग संवाद कर आगे की रणनीति बनाई. उन्होंने कहा कि सभी सहमत हैं कि हरियाणा में भाजपाजजपा के खिलाफ़ एकमात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी है.

हिसार - हरियाणा के पूर्व मंत्री संपत सिंह सोमवार को नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर हुड्डा और अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. संपत सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कार्यकर्ताओं संग संवाद कर आगे की रणनीति बनाई. सभी सहमत हैं कि हरियाणा में भाजपाजजपा के खिलाफ़ एकमात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी है.

1

बता दें कि संपत सिंह ने रविवार को हिसार के आजाद नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में कार्यकर्ताओं संग बैठक की और उनको अपने इस फैसले के बारे में अवगत करवाया. इस दौरान संपत सिंह ने कहा कि आठ अगस्त को दोपहर एक बजे वे चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे.

1

इस दौरान संपत सिंह ने 4 अगस्त को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात के बारे में भी कार्यकर्ताओं को बताया. संपत सिंह ने बताया कि यह मुलाकात सासंद दीपेन्द्र सिंह हुडडा के प्रयासों से हुई. पार्टी के संगठन महामंत्री ने पूरा विश्वास दिलाया कि उन्हें उचित मान सम्मान दिया जाएगा.

वहीं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के फैसले पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. संपत सिंह ने कहा कि केसी वेणुगोपाल के आश्वासन से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा है कि पार्टी की टिकटों के बंटवारे का आधार गुणात्मक होगा. इस दौरान संपत ने कहा कि उन्होंने बड़े भारी मन से 2019 में कांग्रेस छोड़ी थी.

1

संपत सिंह ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए पार्टी की टिकटों के बंटवारे में कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाया. यदि ऐसे स्वार्थी तत्व न होते तो 2019 में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार ही बनती. इस दौरान संपत सिंह ने कुलदीप बिश्नोई पर भी निशाना साधते हुए कहा कि स्वार्थी लोगों ने अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए पार्टी छोड़ी है.

Latest News

Featured

Around The Web