सोनाली फोगाट हत्याकांड : सुधीर सांगवान के घर पहुंची गोवा पुलिस

टीम ने बैंक मैनेजर को एक एप्लीकेशन दी, जिसमें सुधीर सांगवान के बैंक से संबंधित जानकारी मांगी

 | 
zzzzz
गोवा पुलिस सोनाली फोगाट हत्याकांड के आरोपी सुधीर सांगवान के घर पहुंची और एक घंटे तक पूछताछ की। सुधीर का घर रोहतक की सनसिटी के सेक्टर 34 में है। टीम में चार सदस्य हैं।

रोहतक - भाजपा नेत्री और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है ।  गोवा पुलिस रविवार को सोनाली फोगाट हत्याकांड के आरोपी सुधीर सांगवान के घर पहुंची और एक घंटे तक पूछताछ की। सुधीर का घर रोहतक की सनसिटी के सेक्टर 34 में है। टीम में चार सदस्य हैं। वहीं एक और नई जानकारी मिली है। अप्रैल 2021 में सोनाली फोगाट और उसके PA सुधीर सांगवान ने 2 ट्रस्ट बनाए थे।  इन ट्रस्टों में सोनाली फोगाट, सुधीर सांगवान और एक अन्य व्यक्ति को पदाधिकारी दिखाया गया है।

sss

दोनों ट्रस्टों का पता दस्तावेजों में हिसार के सेक्टर 14 स्थित एक भवन का एक ही कार्यालय दिखाया गया है। ट्रस्ट बोर्ड में सोनाली फोगाट शामिल हैं। जिन्होंने हिसार में संत नगर निवास का पता दिया है। जबकि सुधीर पाल ने रोहतक में सेक्टर 34 में सन सिटी का अपना पता दिया था। तीसरा सदस्य मंडी आदमपुर का रहने वाला है।इनमें एक का नाम प्रेरणा ट्रस्ट और दूसरा जाट उदय संस्थान ट्रस्ट के नाम पर बनाया गया। ये दोनों ट्रस्ट एक ही दिन रजिस्टर्ड कराए गए।
 

भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड में प्रॉपर्टी के दस्तावेज जुटाने के बाद गोवा पुलिस अब बैंक खातों की डिटेल तैयार कर रही है।  वह गोहाना बार एसोसिएशन का सदस्य रहा। वकालत नहीं चलने पर उसने पोल्ट्री फार्म खोला था। किसानों को पोल्ट्री फार्म हाउस की सब्सिडी दिलाने के लिए रुपये ऐंठे। उन्होंने दावा किया कि हिसार के एक किसान से 90 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। 

xxx

आरोपी सुधीर सांगवान के खातों के ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। गोवा पुलिस ने बैंक मैनेजर से सुधीर सांगवान की बैंक डिटेल मांगी है। सुधीर सांगवान का आपराधिक रिकॉर्ड रह चुका है। सोनाली के मुहंबोले भाई गांव खाबड़ा निवासी ऋषभ बैनीवाल ने कहा कि सुधीर सांगवान जेल जा चुका है। उसने लोगों के पैसे हड़पे थे। सोनाली फोगाट हत्याकांड में जांच के लिए हिसार पहुंची गोवा पुलिस ने चौथे दिन शनिवार को सुधीर के बैंक खातों को खंगाला। 


 

Latest News

Featured

Around The Web