तमिलनाडू: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, बटेंगी 720 किलो मछली

सीएम स्टालिन के निर्वाचन क्षेत्र में बांटी जाएगी मछली, दो ग्राम वजन की होगी अंगूठी
 | 
 तमिलनाडू: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, 720 किलो मछली
एक अंगूठी करीब दो ग्राम की होगी, जिसकी कीमत 5000 रुपये के आसपास होगी। वहीं, 720 किलोग्राम मछली बांटने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निर्वाचन क्षेत्र को चुना गया है।

चेन्नई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम सीमा पर है। यहां पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी देने का फैसला किया गया है। इतना ही नहीं इस दिन 720 किलोग्राम मछली बांटने की भी योजना है। इस बीच भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने खास व्यवस्था की है। शनिवार को उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए तरह-तरह की तैयारियां की जा रही हैं। 

hhhh


इसके पीछे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को प्रोत्साहित करना है। मंत्री एल मुरुगन ने बताया, 720 किलोग्राम मछली बांटने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निर्वाचन क्षेत्र को चुना गया है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी 72 साल के हो रहे हैं। इस लिए 720 किलो मछली बांटी जाएगी।  एक अंगूठी करीब दो ग्राम की होगी, जिसकी कीमत 5000 रुपये के आसपास होगी। 


मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि अंगूठी बांटने के लिए चेन्नई के आरएसआरएम अस्पताल को चुना गया है। सोने की अंगूठी बांटने में आने वाले खर्च को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। यहां पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। अनुमान के मुताबिक, शनिवार को अस्पताल में 15 से 20 बच्चों को जन्म होगा।  
 

cccc

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर विशेष दौड़ का अयोजन किया जाएगा। दिल्ली में  भाजपा 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़े’ मनाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर आयोजित करने समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। जिसमें झुग्गी-झोंपड़ी के लोग हिस्सा ले सकेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस दौड़ को 18 अक्टूबर को हरी झंडी दिखएंगे। इसमें शहर की मलिन बस्तियों के लगभग 10,000 बच्चे और युवा दौड़ में हिस्सा लेंगे।

Latest News

Featured

Around The Web