ट्रैक पर फिर दौड़ेगी तीस साल पुरानी हिमालयन क्वीन : 7 सितंबर से दोबारा शुरू होगी

मार्च 2020 से बंद थी, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी के यात्रियों को सबसे ज्यादा लाभ
 | 
  एकता एक्सप्रेस लगभग 30 वर्षों से संचालित हो रही थी। कोरोना की वजह से यह गाड़ी दो साल के लंबे समय से बंद है। इस गाड़ी में यात्रा करने वाले सैकड़ों दैनिक यात्री अपनी रोजी-रोटी के लिए भिवानी-चंडीगढ़-कालका के बीच आते-जाते थे।
एकता एक्सप्रेस यानी हिमालयन क्वीन भिवानी, कलां, रोहतक, गोहना, इसराना, पानीपत, घरौंडा, करनाल, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ और चंडी मंदिर से होते हुए कालका पहुंचेगी। 

अंबाला- एकता एक्सप्रेस को हिमालयन क्वीन के नाम से जाना जाता है। एकता एक्सप्रेस लगभग 30 वर्ष से संचालित हो रही थी।  लंबे समय से बंद पड़ी एकता एक्सप्रेस अब 7 सितंबर से दोबारा शुरू होगी। ट्रेन भिवानी से सुबह 04.30 बजे प्रस्थान करेगी और 11 बजे कालका पहुंचेगी। रेल मंत्रालय ने कालका-भिवानी एक्सप्रेस (एकता एक्सप्रेस) को एक बार फिर से ट्रैक पर दौड़ने के लिए हरी झंडी दे दी है। कालका से शाम 4.55 बजे प्रस्थान करेगी और 11 बजे भिवानी पहुंचेगी।

 ट्रैक पर फिर दौड़ेगी तीस साल पुरानी हिमालयन क्वीन  : 7 सितंबर से दोबारा शुरू होगी

एकता एक्सप्रेस भिवानी, कलां, रोहतक, गोहना, इसराना, पानीपत, घरौंडा, करनाल, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ और चंडी मंदिर से होते हुए कालका पहुंचेगी। अब दोबारा ट्रेन संचालन होने से रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। कोरोना की वजह से ट्रेन बंद पड़ी थी।  एकता एक्सप्रेस लगभग 30 वर्षों से संचालित हो रही थी। कोरोना की वजह से यह गाड़ी दो साल के लंबे समय से बंद है। इस गाड़ी में यात्रा करने वाले सैकड़ों दैनिक यात्री अपनी रोजी-रोटी के लिए भिवानी-चंडीगढ़-कालका के बीच आते-जाते थे।
 

 ट्रैक पर फिर दौड़ेगी तीस साल पुरानी हिमालयन क्वीन  : 7 सितंबर से दोबारा शुरू होगी

ट्रेन का दोबारा संचालन कराने के लिए कई बार रेल मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे गए थे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि कोविड काल मार्च 2020 से एकता एक्सप्रेस बंद थी। अब दोबारा शुरुआत होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन में 11 कोच हैं।गाड़ी संख्या 14795/96 एकता एक्सप्रेस को हिमालयन क्वीन के नाम से भी जाना जाता रहा है। यह ट्रेन भिवानी से पानीपत होते हुए कालका तक जाती थी, लेकिन कोरोना के चलते दो साल यह ट्रेन अब बंद है। इस ट्रेन के बंद रहने से भिवानी वासियों के पास कालका और चंड़ीगढ़ जाने के लिए प्रतिदिन कोई सीधी ट्रेन नहीं है।
 

Latest News

Featured

Around The Web