चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल: आठ ने खुदकुशी की कोशिश की

साथी स्टूडेंट ने ही बनाती थी वीडियो और शिमला में दोस्त को भेजती थी वीडियो

 | 
Video of 60 girl students of Chandigarh University
यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जैसे ही छात्राओं को पता चला तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। 

मोहाली - पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार आधी रात को बवाल हो गया। यहां पढ़ने वाली एक छात्रा ने करीब 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। वह उनके कपड़े बदलने या नहाने के समय ही यह वीडियो बनाती थी। शनिवार को लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।  लड़कियां कुछ दिनों से उसे नोटिस कर रही थी।  यह वीडियो शिमला में रहने वाले अपने दोस्त को भेजा। रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना का पता चलते ही पुलिस पहुंची। छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी शुरू हो गई। इसी बीच एक छात्रा को दिल का दौरा पड़ गया, जबकि कुछ की तबीतय बिगड़ गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। आरोपी छात्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

vvvv

जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के हास्टल में एक छात्रा रोजाना हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाती थी। वह उनके कपड़े बदलने या नहाने के समय ही यह वीडियो बनाती थी। जिसके बाद अपने दोस्त को भेजती थी। लड़कियां कुछ दिनों से उसे नोटिस कर रही थी। लेकिन शनिवार को लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी छात्रा एमबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती है। एक छात्रा को हार्ट अटैक आया है बाकी कुछ छात्राओं को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि गुस्से में छात्राएं पुलिस पर भी भड़क गईं।वीडियो भेजने वाली लड़की और वायरल करने वाला उसका दोस्त, दोनों ही हिमाचल के रहने वाले हैं।

xxx


पुलिस शिमला में रहने वाले आरोपी दोस्त को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुकी है। यह लड़की भी हिमाचल की है और लड़का भी वहीं का है। ऐसे में इन दोनों ने यह क्यों किया? इसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में सबसे अहम अब छात्राओं की वीडियो लगातार बनाए जाने का मुद्दा है। छात्रा काफी समय से यह वीडियो बना रही थी। आखिर इन वीडियो को इकट्‌ठा करने का मकसद क्या था? इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। जब छात्राओं को पता चला कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं तो उनके होश उड़ गए। कुछ लड़कियों के सुसाइड के प्रयास की सूचना है। छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। 


 

Latest News

Featured

Around The Web