सीएम भगवंत मान की कोर्ट में पेशी! जानिए पूरा मामला

भगवंत मान के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने धारा 147, 149, 332 और 353 के तहत आरोप पत्र दायर किया है। 
 | 
सीएम
सीएम  भगवंत मान के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने धारा 147, 149, 332 और 353 के तहत आरोप पत्र दायर किया है। इसी मामले में शनिवार को भगवंत मान कोर्ट में पेश होने पहुंचे थे। दरअसल इस मामले की पिछली सुनवाई 23 मार्च 2022 को हुई थी। उस दौरान कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को जिला अदालत में पेश होने के लिए कहा था।

चंडीगढ़ - पंजाब के सीएम भगवंत मान के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने धारा 147, 149, 332 और 353 के तहत आरोप पत्र दायर किया है। इसी मामले में शनिवार को भगवंत मान कोर्ट में पेश होने पहुंचे । दरअसल इस मामले की पिछली सुनवाई 23 मार्च 2022 को हुई थी। उस दौरान कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को जिला अदालत में पेश होने के लिए कहा था। CM भगवंत मान से जुड़ा यह मामला 10 जनवरी, 2020 का है।

मएलए छात्रावास के सामने बिजली दरों में वृद्धि को लेकर विरोध में प्रदर्शन करने के दौरान पंजाब के संगरूर से तत्कालीन सांसद और अब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के अन्य विधायकों पर चंडीगढ़ पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया था।

उस दौरान अज्ञात AAP समर्थकों द्वारा पुलिस कर्मियों पर पथराव के चलते आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी चार्जशीट में सीएम मान समेत आम आदमी पार्टी के 10 नेताओं को नामजद किया था। बता दें कि बिजली दरों में वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने तत्कालीन पंजाब सरकार की आलोचना की थी। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस को “केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली” होने के लिए आलोचना की थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को चंडीगढ़ जिला अदालत पहुंचे। बता दें कि अदालत ने मान को पेश होने के लिए पिछली तारीख पर निर्देश जारी किया था। पेशी के दौरान मान के साथ पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। भगवंत मान को कोर्ट में चार्जशीट की कॉपी दी गई और फिर वो अदालत से चले गए।

हाल ही में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में सीएम भगवंत मान को रुटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था। इसी साल सात जुलाई को 48 साल के भगवंत मान ने गुरप्रीत कौर से शादी की। यह उनकी दूसरी शादी है।

Latest News

Featured

Around The Web