मनी ट्रांजैक्शन की ED करेगी जांच: धर्मसोत और गिलजियां पर दर्ज FIR की कॉपी मांगी

साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां पर जंगलात घोटाले का आरोप 
 | 
vigilance bureau
पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों के जंगलात घोटाले में एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट की भी एंट्री हो गई है। ED ने इस मामले में मनी ट्रांजैक्शन की जांच करेंगे।पूर्व जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां पर दर्ज FIR की कॉपी मांगी है।

चंडीगढ़- साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने सवा करोड़ घोटाले का सबूत मिलने के बाद सुबह 3 बजे घर से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह जेल में बंद है। पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों के जंगलात घोटाले में एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट की भी एंट्री हो गई है। ED ने इस मामले में मनी ट्रांजैक्शन की जांच करेंगे।पूर्व जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां पर दर्ज FIR की कॉपी मांगी है।  जिसके बाद दोनों पूर्व मंत्रियों धर्मसोत और गिलजियां की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।

 

 

vigilance bureau


साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने सवा करोड़ घोटाले का सबूत मिलने के बाद तड़के 3 बजे घर से गिरफ्तार कर लिया था। इसके 
कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते साधु सिंह धर्मसोत पंजाब के जंगलात मंत्री थे। विजिलेंस ब्यूरो ने एक ठेकेदार और DFO को पकड़ा था। जिनसे पूछताछ में मंत्री के कथित करप्शन का खुलासा हुआ। करीब सवा करोड़ घोटाले के सबूत मिलने के बाद धर्मसोत को अमलोह स्थित घर से तड़के 3 बजे पकड़ा गया। इसके बाद से धर्मसोत नाभा जेल में बंद हैं। वहीं धर्मसोत की पत्नी के नाम पर मोहाली में 500 गज के रेजिडेंशियल प्लॉट का भी खुलासा हुआ है।

धर्मसोत पर परमिट जारी करने में अनियमितताओं सहित अधिकारियों के तबादले, खरीदारी और एनओसी में धांधली करने के आरोप हैं। ब्यूरो ने मंत्री के मीडिया सलाहकार पत्रकार कमलप्रीत सिंह कमल और चमकौर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। एफआईआर में चन्नी सरकार में वन मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां का नाम भी शामिल किया गया है।

धर्मसोत पर परमिट जारी करने में अनियमितताओं सहित अधिकारियों के तबादले, खरीदारी और एनओसी में धांधली करने के आरोप हैं। ब्यूरो ने मंत्री के मीडिया सलाहकार पत्रकार कमलप्रीत सिंह कमल और चमकौर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। एफआईआर में चन्नी सरकार में वन मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां का नाम भी शामिल किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो का आरोप है कि गिलजियां के समय भी करप्शन हुई। कैप्टन को हटाने के बाद कांग्रेस ने चरणजीत चन्नी को सीएम बनाया। तब धर्मसोत को मंत्री नहीं बनाया गया। धर्मसोत की जगह संगत सिंह गिलजियां जंगलात मंत्री बने। जिसमें उनका भतीजा दलजीत गिलजियां भी शामिल है। केस दर्ज होने के बाद गिलजियां अंडरग्राउंड हो गए और फिर HC से उन्हें जमानत मिल गई। उनका भतीजा दलजीत जेल में है।

Latest News

Featured

Around The Web