पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक पर केस : केजरीवाल के फर्जी साइन वाला अपॉइंटमेंट लेटर पोस्ट किया

सरकार द्वारा नियुक्त चेयरमैनों की गलत सूची ट्वीट की थी, खैरा ने ट्विटर हैंडल पर लिखा- लव लेटर का स्वागत करता हूं

 | 
 arvind kejriwal
सारी सूची पार्टी के फर्जी लेटरहेड पर प्रकाशित की गई। इतना ही नहीं इसमें आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हस्ताक्षर भी फर्जी थे जबकि चेयरमैन पंजाब सरकार ने लगाए थे। 

मोहाली- पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधायक सुखपाल खैहरा पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आम आदमी पार्टी नेता ने यह केस दर्ज कराया है। दोनों नेताओं ने आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल के फर्जी साइन वाला चेयरमैन का अपॉइंटमेंट लेटर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। केस मोहाली में IPC की धारा 465, 471 और IT एक्ट की धारा 66-D के तहत दर्ज हुआ है।  मोहाली में आप की जिला प्रधान प्रभजोत कौर ने कहा कि खैहरा और वड़िंग ने फर्जी दस्तावेज शेयर किया।कांग्रेस नेताओं के पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद आप ने इसे फेक करार देते हुए फेक न्यूज पैडलर्स पर एक्शन की चेतावनी दी थी। 

sss


इस संबंधी आप की जिला प्रधान प्रभजोत कौर ने शिकायत दी थी। वहीं खैरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एफआईआर दर्ज करने के लिए अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया है। मोहाली के फेज-एक थाने में आईटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। उन पर अपने ट्विटर हैंडल से राज्य सरकार द्वारा लगाए गए चेयरमैनों की गलत सूची प्रसारित करने का आरोप है।  इसके बाद थाना फेज-एक पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि यह लेटर आप वर्कर ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसके आरोप में केस दर्ज होना बेतुका है।

ddd


सुखपाल खैरा ने कहा कि मैं मेरे खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर (लव लेटर) का स्वागत करता हूं। इसके साथ ही मैं पंजाब के सीएम भगवंत मान से अपील करता हूं कि अरविंद केजरीवाल ने ‘आप’ पंजाब का फर्जी संयोजक बनकर जो जेड प्लस सुरक्षा ली है, उसके खिलाफ वह एफआईआर दर्ज करने की हिम्मत करें।  इसके बाद दिल्ली के भाजपा के नेता तेजिंदर बग्गा पर थाना फेज-11 में आईटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था।  इसके बाद कुमार विश्वास पर रोपड़ पर केस दर्ज किया गया था। इसे पंजाब भाजपा के फेसबुक पेज पर भी शेयर किया गया था। वहीं सुखपाल खैहरा ने कहा कि आप पुलिस का मिसयूज कर रही है।

Latest News

Featured

Around The Web