पंचखेरो डैम में नाव पलटने से आठ लोग डूबे, रेस्क्यू जारी

नाव चलाने वाला तैरकर बाहर निकला और मौके से फरार
 | 
डूबने वालों में शिवम सिंह (17 वर्ष), पलक कुमारी (14 वर्ष) दोनों के पिता प्रदीप सिंह हैं। सीताराम यादव (40 वर्ष) और उनके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (8 वर्ष), बऊवा (5 वर्ष) और राहुल कुमार (16 वर्ष) और अमित (14 वर्ष) पिता प्रफुल सिंह शामिल हैं। इधर कोडरमा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हादसे को लेकर डीसी से बात कर राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाने को कहा है।
झारखंड के कोडरमा में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। पंचखेरो डैम में ये घटना हुई, जिसमें नाव सवार 10 लोग डूब गए। इनमें से दो लोग सकुशल बाहर आ गए। हालांकि, 8 लोग अभी लापता हैं, ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

झारखंड - कोडरमा में पंचखेरो डैम में बोटिंग कर रहे 8 लोग डूब गए। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। एक युवक तैरकर पानी से बाहर निकल गया। डूबने वाले गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खेतों के रहने वाले हैं। हादसा उस समय हुआ जब रविवार को खेतो गांव से एक परिवार के 9 लोग पचखेरो डैम घूमने आए थे। नौका विहार के दौरान नाव पलट गयी। नाव चलाने वाला तैरकर बाहर निकला और मौके से फरार हो गया। वहीं नाव में सवार प्रदीप सिंह किसी तरह बाहर आ गए। अभी भी 8 लोग लापता हैं।

 

 

डूबने वालों में शिवम सिंह (17 वर्ष), पलक कुमारी (14 वर्ष) दोनों के पिता प्रदीप सिंह हैं। सीताराम यादव (40 वर्ष) और उनके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (8 वर्ष), बऊवा (5 वर्ष) और राहुल कुमार (16 वर्ष) और अमित (14 वर्ष) पिता प्रफुल सिंह शामिल हैं। इधर कोडरमा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हादसे को लेकर डीसी से बात कर राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाने को कहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि कोडरमा में पंचखेरो डैम में नाव पलटने से कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। जिला प्रशासन लोगों की मदद के लिए हर संभव कार्य कर रही है। सभी लापता लोग रहें, यही कामना करता हूं।घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ है और एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। दरअसल कुछ लोग रविवार को अपने बच्चों के साथ पंचखेरो डैम घुमने आए थे। इसी क्रम में सभी एक लकड़ी के नाव पर सवार होकर बोटिंग कर रहे थे। नाव जैसे ही बीच डैम में पहुंची, पलट गई।

डूबने वालों में शिवम सिंह (17 वर्ष), पलक कुमारी (14 वर्ष) दोनों के पिता प्रदीप सिंह हैं। सीताराम यादव (40 वर्ष) और उनके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (8 वर्ष), बऊवा (5 वर्ष) और राहुल कुमार (16 वर्ष) और अमित (14 वर्ष) पिता प्रफुल सिंह शामिल हैं। इधर कोडरमा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हादसे को लेकर डीसी से बात कर राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाने को कहा है।

डूबने वालों में शिवम सिंह (17 वर्ष), पलक कुमारी (14 वर्ष) दोनों के पिता प्रदीप सिंह हैं। सीताराम यादव (40 वर्ष) और उनके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (8 वर्ष), बऊवा (5 वर्ष) और राहुल कुमार (16 वर्ष) और अमित (14 वर्ष) पिता प्रफुल सिंह शामिल हैं। इधर कोडरमा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हादसे को लेकर डीसी से बात कर राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाने को कहा है।

Latest News

Featured

Around The Web