फिर फायरिंग से दहला अमेरिका, दो की मौत

अमेरिका जोआ के एक चर्च में फायरिंग की खबर, दो महिलाओं की मौत
 | 
जोआ
अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं, अब अमेरिका के जोव में फायरिंग की घटना हुई है, घटना में दो महिलाओं की जान चली गई है।

न्यूयॉर्क.  अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। गुरुवार शाम करीब 7 बजे लोवा के एम्स शहर की एक चर्च में फायरिंग हुई, इसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है। जिस चर्च में गोलीबारी हुई, वह यूएस हाईवे से 30 किमी दूर है।

अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी गोलीबारी की घटनाएं बढ़ना अपने आप में एक चिंता का विषय है इसको लेकर अमेरिकी प्रशासन चिंतित है पिछले कुछ दिनों में ही एक स्कूल में फायरिंग की घटना हुई जिसमें 22 लोगों की जानें गई। और अब इस घटना में दो महिलाओं की जान चली गई। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को भी मार गिराया।

एक के बाद एक हो रही गोलीबारी की घटनाएं बेहद चौंकाने वाली हैं राष्ट्रपति गार्डन भी इस पर चिंता जता चुके हैं। गोलीबारी की बढ़ रही घटनाओं के पीछे क्या कारण हो सकते हैं इसके पीछे वाइट हाउस काम कर रहा है। कुछ लोग इसको लेकर अमेरिका के गन कल्चर को जिम्मेदार मान रहे हैं राष्ट्रपति बाइडन ने भी इसको लेकर चिंता जताई है। पर लगातार बढ़ती गोलाबारी की घटनाओं से जनता में भी कहीं ना कहीं दहशत का माहौल है। अमेरिका जैसे बड़े ताकतवर और विकसित देशों में होती है ऐसी घटनाएं दुनिया को गलत संदेश देती हैं इसलिए अमेरिका को इनसे निपटना होगा।

Latest News

Featured

Around The Web