ब्रिटेन को आज मिलेगा नया PM: ऋषि सुनक या लिज ट्रस? आज आएंगे नतीजे

लंदन - ब्रिटेन में अब तक हुए सर्वे में सामने आया है कि लिज ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं की पहली पसंद हैं। ब्रिटेन की सत्तासीन कंजर्वेटिव पार्टी दो महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद आज तय कर लेगी कि संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ कॉमन्स में उसका नेता और देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। ब्रिटेन को आज नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा। कंजरवेटिव पार्टी की दक्षिणपंथी प्रत्याशी लिज ट्रस और भारतीय मूल के ऋषि सुनक के बीच मुकाबला है। पार्टी के करीब 1.60 लाख सदस्य वोटिंग कर चुके हैं और आज नतीजों का ऐलान होगा।
ट्रस भले ही सांसदों के वोट हासिल करने में पीछे रही हों, लेकिन फाइनल मुकाबला पार्टी मेंबर्स के वोटों से तय होना है और लिज यहां ऋषि से काफी आगे मानी जा रही हैं। पीएम पद की इस रेस में आखिर तक सिर्फ दो ही चेहरे बचे हैं- पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और मौजूदा विदेश मंत्री लिज ट्रस। आज शाम 6 बजे कंजर्वेटिव पार्टी की चुनावी कमेटी के नेता एलान कर देंगे कि इन दोनों में कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसे अपने पहली पसंद बताया है। लेबर पार्टी समर्थक परिवार से आने वालीं ट्रस ने ऑक्सफोर्ड से दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी में आगे बताई जा रहीं लिज ट्रस की जिंदगी भी काफी रोचक है। ट्रस और सुनक में आज जो भी ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री चुना जाएगा, वह छह साल में इस देश का चौथा पीएम होगा। इससे पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन 2016 से लेकर 2022 तक अलग-अलग अंतराल में पीएम पद पर रहे हैं। ट्रस इस वक्त ब्रिटेन की विदेश मंत्री हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ीं 47 साल की ट्रस के पिता गणित के प्रोफेसर और मां एक नर्स थीं। इसी साल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर तमाम तरह के आरोप लगे तो ऋषि सुनक ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद लगातार जॉनसन कैबिनेट के कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया।
2010 में ट्रस पहली बार सांसद चुनी गईं। ट्रस शुरुआत में यूरोपियन यूनियन से अलग होने के मुद्दे खिलाफ थीं। हालांकि, बाद में ब्रेग्जिट के हीरो बनकर उभरे बोरिस जॉनसन के समर्थन में आ गईं। ब्रिटिश मीडिया अक्सर पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थ्रेचर से उनकी तुलना करता है। ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ था। उनकी मां का नाम ऊषा सुनक और पिता का नाम यशवीर सुनक था।ऋषि सुनक ने 2014 में पहली बार राजनीति में कदम रखा। 2015 में उन्होंने रिचमंड से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2017 में उन्होंने एक बार फिर जीत मिली।