अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी का न्यूयॉर्क में निधन

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर जानकारी देते हुए दुख व्यक्त किया 
 | 
ivana trump
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का गुरुवार को न्यूयॉर्क शहर में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। इवाना ट्रंप ने 1977 में डोनाल्ड ट्रंप से शादी की थीं। साल 1992 में दोनों का तलाक हो गया था।

 न्यूयॉर्क- ट्रम्प की पहली पत्नी और उनके तीन सबसे बड़े बच्चों की माँ इवाना ट्रम्प का गुरुवार को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने थी। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा। इवाना ट्रम्प का न्यूयॉर्क शहर में अपने घर पर निधन हो गया।

 

इवना

 

 उन्होंने मौत का कारण नहीं बताया लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या वह अपने मैनहट्टन अपार्टमेंट में सीढ़ियों से तो नहीं गिर गई थीं। इवाना ट्रंप ने 1977 में डोनाल्ड ट्रंप से शादी की थीं। साल 1992 में दोनों का तलाक हो गया था। ट्रंप और इवाना की जोड़ी 1980 और 1990 के दशक में न्यूयॉर्क में चर्चित सार्वजनिक हस्ती थी, और उनका अलग होना गहन सार्वजनिक हित का विषय था। 
 

ivana trump


पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया। जिसमें डोनाल्ड ने लिखा कि - मुझे उन सभी लोगों को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है जो इवाना ट्रंप से प्यार करते थे, जिनमें से कई हैं, कि इवाना ट्रंप का न्यूयार्क शहर में उनके घर पर निधन हो गया है। वह एक अद्भुत और सुंदर महिला थीं, जिन्होंने एक महान और प्रेरणादायक जीवन व्यतीत किया। इवाना ट्रंप के तीनों बच्चे, डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक पर उन्हें गर्व था। हमें भी इवाना ट्रंप पर गर्व है। रेस्ट इन पीस, इवाना!

 

Latest News

Featured

Around The Web