पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ’ के मौत की सच्चाई, परिवार ने कही ये बात

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनके परिवार ने भी ट्विटर पर यह जानकारी दे दी है। मुशर्रफ लंबे समय से गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं।
 | 
परवेज
परवेज मुशर्रफ की मौत की खबरों के बीच उनके परिवार ने उनके ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करके बताया कि वे वेंटिलेटर पर नहीं हैं लेकिन उनकी हालत नाजुक है। ट्वीट में कहा गया कि वे एक ऐसे स्टेज में पहुंच गए हैं जहां से रिकवरी होना मुश्किल है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत गंभीर है। वह लंबी बीमारी से ग्रसित हैं और वह इस समय अस्पताल में बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। यह जानकारी उनके परिवार वालों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर फैलने के बाद दी। दरअसल शाम करीब 5.15 बजे सोशल मीडिया में अफवाह फैल गई कि उनका निधन हो गया है। तरह-तरह के ट्वीट आने लगे। जिसके बाद परिजनों ने कहा उसके अधिकांश अंग अब काम नहीं कर रहे हैं।

परवेज मुशर्रफ के परिजनों की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया है कि वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण वे पिछले 3 सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। वह बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और उनके ठीक होने की संभावना बहुत कम है। उसके अधिकांश अंग अब काम नहीं कर रहे हैं। उनके लिए दुआ करें। दरअसल परवेज मुशर्रफ की मौत की खबरों के बीच उनके परिवार ने उनके ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करके बताया कि वे वेंटिलेटर पर नहीं हैं लेकिन उनकी हालत नाजुक है।

परवेज मुशर्रफ का जन्म दिल्ली में हुआ था और 1999 में एक तख्ता पलट के दौरान उन्होंने सत्ता हासिल की थी। साल 2001 से लेकर 2008 तक वे पाकिस्तान के राष्ट्रपति पर रहे। इसके अलावा वे देश के सेना प्रमुख भी रहे। मुशर्रफ को भारत के साथ कारगिल युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। उस समय परवेज मुशर्रफ को लगा था कि कारगिल में घुसपैठ कर पाकिस्तान को भारत पर रणनीतिक बढ़त मिल जाएगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इस फैसले के बाद भी वह भारत की छवि खराब करने की कोशिश करते रहे।

Latest News

Featured

Around The Web