रूस-यूक्रेन में और भयंकर होगा युद्ध

यूक्रेन को अमेरिका से सेल्फ प्रोपेल्ड हावित्जर तोप और डेनमार्क से हार्पून एंटी शिप मिसाइल मिलने की सूचना है।
 | 
Ukrin
यूक्रेन में युद्ध और भड़कने के आसार हैं क्योंकि अमेरिका और सहयोगी देशों से यूक्रेन में भारी हथियारों की आपूर्ति शुरू हो गई है। यूक्रेन को अमेरिका से सेल्फ प्रोपेल्ड हावित्जर तोप और डेनमार्क से हार्पून एंटी शिप मिसाइल मिलने की सूचना है।

दिल्ली - यूक्रेन में युद्ध और भड़कने के आसार हैं, क्योंकि अमेरिका और सहयोगी देशों से यूक्रेन में भारी हथियारों की आपूर्ति शुरू हो गई है। यूक्रेन को अमेरिका से सेल्फ प्रोपेल्ड हावित्जर तोप और डेनमार्क से हार्पून एंटी शिप मिसाइल मिलने की सूचना है। अमेरिका यूक्रेन को अन्य अत्याधुनिक हथियार देने पर भी विचार कर रहा है। लंबी दूरी तक मार करने वाले इन हथियारों की आपूर्ति से रूस ने हालात खराब होने की चेतावनी दी है।

ईयू आज कर सकता है रूसी तेल आयात में बड़ी कटौती

इस बीच यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने रूस से तेल आयात में कटौती के संबंध में जल्द ही बड़ा फैसला होने के संकेत दिए हैं। यूरोपीय यूनियन जल्द ही रूसी तेल का 75 प्रतिशत आयात रोकने पर विचार कर रहा है। यह आयात समुद्री मार्ग से तेल टैंकर के जरिये होता है। पाइपलाइन के जरिये होने वाला 25 प्रतिशत आयात अभी नहीं रोका जाएगा। तेल आयात में कटौती का फैसला रविवार को हो सकता है।

इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस और जर्मनी के नेताओं से टेलीफोन पर बात कर वह यूक्रेन से खाद्यान्न का निर्यात शुरू कराए जाने के पक्षधर हैं, लेकिन इसके लिए चर्चा होनी चाहिए। इस समय काला सागर और यूक्रेन के सभी बंदरगाहों पर रूसी सेना का कब्जा है, इसके चलते वहां से मालवाही जहाजों का आवागमन बंद है।

यूक्रेन के शहरों में रूस और यूक्रेन की सेनाओं और लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है। डोनबास के सबसे बड़े और रणनीतिक रूप महत्वपूर्ण शहर सीविरोडोनेस्क में रूसी सेना के घुसने की सूचना है। इलाके के गवर्नर ने शहर की 90 प्रतिशत इमारतों के बर्बाद होने की जानकारी दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हमलावर रूसी सेना यदि सोचती है कि लीमन और सीविरोडोनेस्क पर उसका कब्जा स्थायी है तो वह गलत है। दोनों शहर यूक्रेनियों के हैं। रूस में विपक्षी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता लियोनिद वासियुकेविच ने यूक्रेन के साथ युद्ध रोके जाने की मांग की है। कहा है कि इससे हमारे देश में अनाथों की संख्या बढ़ रही है। इसी महीने संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत रूसी राजनयिक ने यूक्रेन पर हमले को शर्मनाक बताते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।

Latest News

Featured

Around The Web