Haryana : देसी गाय खरीदने वाले किसानों को हरियाणा सरकार देगी 25 हजार रुपए की सब्सिडी, चेक करें पूरी डिटेल्स

सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए की कई बड़ी घोषणाएं. 
 | 
देसी गाय
हरियाणा में में प्रकृति खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है. सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देसी गाय की खरीद पर सब्सिडी देने का फैसला लिया है.

चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देसी गाय की खरीद पर 25 हजार रुपए तक की सब्सिडी और प्राकृतिक खेती के लिए जीवामृत का घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम किसानों को निशुल्क देने की घोषणा की है. देसी गाय पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी देने वाला हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य होगा.

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के 50 हजार एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है. लोगों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करने के लिए हर खंड में दर्शनीय भी लगवाई जाएंगी. सीएम मनोहर लाल ने कहा प्राकृतिक खेती का मूल उद्देश्य खानपान में बदलाव लाना है. इसके लिए हमें खाद्यान्न औषधि की धारणा को अपनाना होगा. जिसका एकमात्र उपाय प्राकृतिक खेती है.

सीएम ने कहा कि प्राकृतिक खेती का प्लांट लगाने वाले किसानों के लिए पोर्टल भी लगाया जाएगा। इस पोर्टल पर जमीन की पूरी जानकारी देने के साथ-साथ किसान स्वेच्छा से फसल विविधीकरण अपनाने के बारे में अवगत करवाएगा. पोर्टल के जरिए जुटाई गई सारी जानकारियों से विभाग के लिए मॉनिटरिंग करना आसान हो जाएगा. 

सीएम ने कहा पोर्टल पर रजिस्टर्ड है 2 से 5 एकड़ भूमि वाले किसान जो स्वेच्छा से प्राकृतिक खेती अपनाएंगे उन्हें देसी गाय खरीदने के लिए 50% सब्सिडी दी जाएगी. प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए केंद्र से जो बजट मिलेगा उससे ज्यादा बजट हरियाणा सरकार किसानों को देगी. 

इसके अलावा खेती प्राकृतिक खेती के उत्पादों की पैकिंग सीधे किसानों के खेतों में करने की योजना पर भी सरकार काम कर रही है. ताकि बाजार में उत्पाद खरीदते समय ग्राहकों के मन में ये सवाल न उठे की प्रकृतिक खेती का उत्पाद है भी नहीं. स्वेच्छा से प्राकृतिक खेती अपनाने वाले पोर्टल पर रजिस्टर्ड दो से 5 एकड़ भूमि वाले किसानों को देसी गाय खरीद के लिए सब्सिडी दी जाएगी.

Latest News

Featured

Around The Web