तुर्की ने भारत का गेंहू वापस लौटाया, कहा इसमें वायरस मिला हुआ है

तुर्की ने फाईटोसैनिटरी की समस्या कहकर भारतीय गेंहू को वापस लौटाया
 | 
wheat export
तुर्की के इसकेन्डरुन पोर्ट पर कुछ दिनों से एक जहाज में 56 हजार 877 टन गेहूं से भरा पड़ा था। अब इस जहाज को वापस तुर्की से गुजरात के कांधला बंदरगाह लौटा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की के अधिकारियों ने इस गेहूं में फाइटोसैनिटरी (पेड़-पौधों से जुड़ी बीमारी) की समस्या बताई है जिसके बाद यह जहाज 29 मई को तुर्की से भारत के लिए गेहूं लेकर रवाना हो गया।

दिल्ली: गिरती अर्थव्यवस्था से जूझ रहे तुर्की की हालत ख़स्ता है ये बात सभी को पता है। वहां पर उनकी करेंसी 'टर्किश लीरा' डॉलर के मुकाबले कमजोर होती जा रही है और लगातार महंगाई बढ़ रही है लेकिन इसी बीच तुर्की ने भारत से आयात गेंहू को वापस लौटा दिया है। तुर्की ने कहा है कि भारत से आयात गेंहू रूबेला वायरस से युक्त है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की ने भारत का 56 हजार टन से ज्यादा गेहूं वापस भेज दिया है।

इसमें फाइटोसैनिटरी की समस्या है।


तुर्की ने भारतीय गेंहू को ये कहते हुए लौटा दिया है कि इसमें फाइटोसैनिटरी की समस्या है। एस&पी ग्लोबल यानि Standard & poor's ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इसमें बताया गया है कि तुर्की के इसकेन्डरुन पोर्ट पर कुछ दिनों से एक जहाज में 56 हजार 877 टन गेहूं से भरा पड़ा था। अब इस जहाज को वापस तुर्की से गुजरात के कांधला बंदरगाह लौटा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की के अधिकारियों ने इस गेहूं में फाइटोसैनिटरी (पेड़-पौधों से जुड़ी बीमारी) की समस्या बताई है जिसके बाद यह जहाज 29 मई को तुर्की से भारत के लिए गेहूं लेकर रवाना हो गया। हालांकि तुर्की या भारत सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नही आया है।

एस&पी ग्लोबल को इस्तांबुल के एक व्यापारी ने बताया, "तुर्की के कृषि मंत्रालय को भारतीय गेहूं की खेप में रूबेला बीमारी का पता चला है, जिस कारण इसे रिजेक्ट किया गया है। अब गेहूं से लदा 'एमवी इंस एकडेनिज' जहाज तुर्की के इस्केंडरुन पोर्ट से भारत के लिए वापस निकल चुका है। जून के मध्य तक यह भारत पहुंच जाएगा।"

एस&पी ग्लोबल की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की के गेहूं की खेप लौटाने के बाद भारत की चिंता बढ़ सकती है. क्योंकि इसके बाद मध्य एशिया व खाड़ी के देश भारतीय गेंहू से दूरी बना सकते हैं। तुर्की ने हाल ही में भारत से 60 हज़ार टन गेंहू लिया है जोकि अगले कुछ दिनों में तुर्की पहुंचने वाली है।

हालांकि, तुर्की के भारतीय गेहूं पर सवाल उठाने की आशंका बेहद कम है, क्योंकि उसने पूरे क्वालिटी चेक के बाद ही भारत को गेहूं सप्लायर के रूप में मंजूरी दी है। तकरीबन 2 महीने पहले तुर्की का एक प्रतिनिधि मंडल भारत आया था। इस डेलिगेशन ने मध्य प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र का दौरा किया था और गेहूं के सैंपल्स की जांच की थी।

Latest News

Featured

Around The Web