आलिया भट्ट ने खास अंदाज में दी नीतू कपूर को जन्मदिन की बधाई, सासू मां ने भी उड़ेला खूब प्यार

Neetu Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आलिया भट्ट ने अपनी सासू मां को इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे डाली है।
 
अपनी हल्दी सेरेमनी की एक तस्वीर को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम (Alia Bhatt Instagram) स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर में नीतू कपूर हल्दी की रस्में निभाने के बाद आलिया भट्ट के माथे  को चूमती हुई नजर आ रही हैं। 

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। जिंदगी को अपनी शर्त पर जीने वाली नीतू कपूर इस समय किसी ना किसी चीज को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं। कल रात से ही नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। 

फैन्स से लेकर करीबी दोस्त लगातार नीतू कपूर की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। इस बीच उनकी बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी सासू मां की एक बेहद ही प्यारी और अनदेखी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

अपनी हल्दी सेरेमनी की एक तस्वीर को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम (Alia Bhatt Instagram) स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर में नीतू कपूर हल्दी की रस्में निभाने के बाद आलिया भट्ट के माथे  को चूमती हुई नजर आ रही हैं। 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा है, 'सबसे खूबसूरत शख्स को जन्मदिन की बधाई...मेरी सासू मां, दोस्त, जल्द ही दादी मां भी...लव यू सो मच...।' इस तस्वीर को नीतू कपूर ने अपनी प्रोफाइल पर शेयर करते हुए लिखा है, 'लव यू सो मच...।'

बता दें कि बीते दिनों ही नीतू कपूर लंदन के लिए रवाना हुई थीं। नीतू ने अपना 64वां जन्मदिन लंदन में ही सेलिब्रेट किया है। लंदन में नीतू अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ हैं और देर रात उन्होंने बेटी के साथ ही जमकर जश्न मनाया। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में नीतू कपूर को फिल्म जुग जुग जियो में देखा गया है। इसके अलावा वह डांसिंग रिएलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स के जरिए भी धमाल मचा रही हैं।