आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की एक्स-गर्लफ्रेंड पर की बात, बोलीं- मैं उन दोनों को प्यार करती हूं
 

आलिया भट्ट ने करण जौहर के शो पर मजेदार खुलासे किए। उन्होंने रणबीर कपूर की एक्स-गर्लफ्रेंड्स दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ पर भी बात की। बोलीं दोनों को प्यार करती हूं और बाकियों को मैं जानती नहीं।
 
 
आलिया ने बताया कि रणवीर सिंह को वो तस्वीरें दिखाईं जिनमें रणबीर कपूर ने उनको प्रपोज किया था। रणवीर इतने इमोशनल हैं कि तस्वीरें देखकर रो पड़े थे। 

कॉफी विद करण में करण जौहर हमेशा कॉन्ट्रोवर्शियल सवाल पूछते हैं। इस शो का रैपिड फायर राउंड कई सिलेब्स को मुश्किल में डाल चुका है। KWK सीजन 7 के पहले एपीसोड में उन्होंने आलिया से उनके एक्स बॉयफ्रेंड्स और उनके पति रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड से जुड़ा सवाल दिया। 

जिसका जवाब आलिया ने ऑनेस्ट जवाब दिया। आलिया ने कहा कि वह रणबीर की दोनों एक्स-गर्लफ्रेंड्स की दोस्त हैं और दोनों को बहुत प्यार करती हैं। इंट्रेस्टिंग बात है कि रणबीर की एक्स दीपिका के पति आलिया के काफी अच्छे दोस्त हैं। 

कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपीसोड का गुरुवार को टेलीकास्ट हो चुका है। अब इसमें हुई चैट के चर्चे हैं। रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने आलिया भट्ट से पूछा कि उन्हें क्या सूट करता है, अपने एक्स को बेस्ट फ्रेंड बनाना या अपने पति की एक्स गर्लफ्रेंड्स को बेस्ड फ्रेंड बनाना। 

इस पर आलिया ने जवाब दिया, मेरी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स से काफी अच्छी दोस्ती है। मैं उन दोनों को प्यार करती हूं। दूसरी भी होंगी पर मैं उनको नहीं जानती। 

आलिया भट्ट शो पर रणवीर सिंह के साथ आई थीं। हालांकि वह रैपिड फायर राउंड हार गईं। बता दें कि आलिया के पति रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बॉयफ्रेंड रह चुकी हैं। आलिया दोनों की ही अच्छी दोस्त हैं। 

शो की शुरुआत में रणवीर सिंह और आलिया ने बताया था कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। आलिया ने बताया कि रणवीर सिंह को वो तस्वीरें दिखाईं जिनमें रणबीर कपूर ने उनको प्रपोज किया था। रणवीर इतने इमोशनल हैं कि तस्वीरें देखकर रो पड़े थे।