बेगूसराय में गोलियां बरसाने वाले अब भी फरार,  गिरिराज बोले - बिहार में जंगलराज रिटर्न

गिरिराज बोले- नीतीश कुमार ने सत्ता की लालसा में बिहार को बर्बाद कर दिया 
 
बिहार के बेगूसराय में 11 लोगों पर गोली बरसाने वाले अपराधी अब भी फरार हैं। बाइक पर बैठे हमलावरों ने बरौनी थर्मल पावर स्टेशन के पास एनएच 31 से  बछवाड़ा के एनएच-28 तक  लोगों पर गोलियां बरसाते रहे। 

बेगूसराय - बिहार के बेगूसराय में मंगलवार शाम को विभन्न स्थानों पर दो अपराधियों द्वारा 11 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।  गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय की घटना बिहार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।  बिहार के बेगूसराय में 11 लोगों पर गोली बरसाने वाले अपराधी अब भी फरार हैं। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, इस फायरिंग की घटना के पीछे दो बाइक सवार बदमाश हैं।  हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे जिले की नाकाबंदी की गई है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 28 और 31 पर कई स्थानों पर दो बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। 


 इन सब के बीच भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचने वाले हैं। बेगूसराय पहुंचने से पहले वे मीडिया से मुखातिब हुए और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री जी जिसे पहले जंगल राज कहते थे उसे अब जनता राज कहते हैं। नीतीश कुमार ने सत्ता की लालसा में बिहार को बर्बाद कर दिया है। नीतीश जी आपने जो कदम उठाया आपने कभी सोचा कि आपने क्यों उठाया? रोपे बबूल तो आम कहां से होए। नीतीश कुमार आप जनता के सामने आकर जवाब दीजिए। ये क्या हो रहा है? इस दौरान गिरिराज ने कहा-  बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ गई है। 



 


 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के इतिहास में यह अपने प्रकार की पहली घटना है। बेगूसराय में बढ़ते अपराध की घटनाओं और सनकी बदमाशों के द्वारा 11 लोगों को गोली मारने की घटना के विरोध में भाजपा ने बुधवार को बेगूसराय बंद का आह्वान किया है। भाजपा आज जिले में चक्का जाम करेगी। दो मोटरसाइकिल सवार अपराधी 11 लोगों को गोली मारते हैं। पुलिस कुछ नहीं कर पाती है. एक व्यक्ति की मौत हो गई, 10-11 लोग घायल हैं।