भाजपा विधायक टी राजा सिंह को धमकी: मैं आयशा फरहीन  तेरा ऐसा हश्र करुंगी कि तेरे घरवाले भी नहीं पहचान पाएंगे 

भाजपा विधायक को धमकी देते हुए महिला का वीडियो वायरल
 
वीडियो में आयशा भाजपा विधायक टी राजा सिंह को धमकी देती हुई दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं, मैं आयशा फरहीन ओपन चैलेंज करती हूं। तेरी टांग पर टांग रखकर चीर दूंगी। तेरी जुबान निकाल दूंगी।

हैदराबाद-  आपत्तिजनक बयान पर हैदराबाद में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद अब आयशा फरहीन नामक महिला का वीडियो सामने आया है।भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को लेकर उठा विवाद कम होता नहीं दिख रहा है।  हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी के शो के बाद विधायक सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उसे लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जमानत के विरोध में उग्र लोगों ने जगह-जगह रातभर प्रदर्शन किया। विवादित बयान के बाद टी राजा सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, शाम को ही उन्हें जमानत दे दी गई। तत्काल जमानत के बाद हैदराबाद में बचाल मच गया।  इसके बाद गुरुवार को हैदराबाद पुलिस ने राजा सिंह को दोबारा हिरासत में ले लिया था। 

वीडियो में आयशा भाजपा विधायक टी राजा सिंह को धमकी देती हुई दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैं आयशा फरहीन  चैलेंज करती हूं।  तू दिखेगा तो तेरा ऐसा हश्र करुंगी कि तेरे घरवाले खुद तुझे नहीं पहचानेंगे। आज शहर में माहौल खराब है। बहुत अफसोस है। बड़ी मायूसी छाई हुई है।  तेरी टांग पर टांग रखकर चीर दूंगी। तेरी जुबान निकाल दूंगी। हैदराबाद में जो माहौल खराब है। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, भाजपा के निलंबित नेता टी राजा सिंह को पीडी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ दर्ज 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल थे।बाद उन्होंने इसे मजाक करार दिया था, लेकिन बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे आए थे।

मुनव्वर ने पिछले हफ्ते ही हैदराबाद में एक कॉमेडी शो किया था। सिंह ने इस शो को रोकने की धमकी देते हुए सेट को आग लगाने की धमकी दी थी। सिंह ने एक वीडियो जारी करके मुनव्वर फारुकी पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। सिंह ने मंगलवार को वीडियो जारी कर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।  भारी विरोध के बाद भाजपा ने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था।