अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को बहबल कलां गोलीकांड में किया  तलब

दूसरी SIT ने छह सितंबर को बुलाया; फायरिंग के ऑर्डर के बारे में होगी पूछताछ

 
सुखबीर बादल को पहले कोटकपूरा गोलीकांड में सम्मन हुए थे। सुखबीर को कल यानी 30 अगस्त को चंडीगढ़ बुलाया गया था। सुखबीर चंडीगढ़ की जगह नेशनल हाइवे पर धरने के केस में जीरा कोर्ट में पेश हो गए। इसके बाद सुखबीर बादल ने सफाई भी दी कि उन्हें सम्मन नहीं मिले थे।

चंडीगढ़ - अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को अब बहबल कलां गोलीकांड में भी तलब कर लिया है। सुखबीर बादल के सम्मन न मिलने के दावे पर ADGP एलके यादव की एसआईटी ने कहा कि 2 बार उनके घर सम्मन भेजे गए लेकिन पुलिस अफसर को कहा गया कि सुखबीर विदेश में हैं। SIT यह जानना चाहती है कि बहबल कलां में फायरिंग के ऑर्डर किसने दिए थे?। इससे पहले सुखबीर को कोटकपूरा गोलीकांड में भी तलब किया जा चुका है।

हालांकि सुखबीर ने कहा कि उन्हें सम्मन नहीं मिले। सुखबीर बादल को पहले कोटकपूरा गोलीकांड में सम्मन हुए थे। सुखबीर को कल यानी 30 अगस्त को चंडीगढ़ बुलाया गया था। सुखबीर चंडीगढ़ की जगह नेशनल हाइवे पर धरने के केस में जीरा कोर्ट में पेश हो गए। इसके बाद सुखबीर बादल ने सफाई भी दी कि उन्हें सम्मन नहीं मिले थे।SIT यह जानना चाहती है कि बहबल कलां में फायरिंग के ऑर्डर किसने दिए थे?। इससे पहले सुखबीर को कोटकपूरा गोलीकांड में भी तलब किया जा चुका है।



 सुखबीर बादल उस वक्त डिप्टी सीएम थे और उनके पास गृह मंत्रालय भी था।IG नौनिहाल सिंह की अगुआई वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम  ने सुखबीर को 6 सितंबर को बुलाया है। कूरियर से भी सम्मन भेजा गया। इसके बाद सुखबीर के करीबी के वॉट्सऐप पर भी सम्मन भेजा गया। दोनों बार सम्मन नहीं लिए गए। इस एसआईटी ने सुखबीर को 14 सितंबर को बुलाया है।यहां बेअदबी के बाद प्रदर्शन कर रहे सिख प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग हुई थी।