अमेरिका प्रेसिडेंट बोले- ट्रम्प डेमोक्रेसी के लिए खतरा, लोगों के अधिकार छीनना चाहते हैं

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- हमारे देश में आज बहुत कुछ ऐसा हा रहा है, जो सामान्य नहीं 

 
अमेरिका में 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने हमला कर दिया था। वे ट्रम्प की हार से नाराज थे। इसे राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश माना गया था।

वॉशिंगटन- बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में पॉलिटिकल वायलेंस की जगह नहीं हैअमेरिका में 8 नवंबर में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन के पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प पर हमला बोला है। ।बाइडेन ने कहा- ट्रम्प और उनके समर्थक अमेरिकी डेमोक्रेसी के दुश्मन हैं। उनके रहते देश में लोकतंत्र की गारंटी नहीं है।  उनका इशारा पिछले साल हुई कैपिटल हिंसा की तरफ था।  बाइडेन ने कहा कि ट्रम्प और उनकी रिपब्लिकन पार्टी देश के लिए खतरा हैं। वे एक ऐसा अमेरिका बनाना चाहते हैं, जहां लोगों के पास न तो निजता का अधिकार होगा और न ही किसी अन्य तरह का कोई अधिकार होगा। 

उन्होंने ट्रम्प की 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' विचारधारा का सपोर्ट करने वालों की भी निंदा की। फिलाडेल्फिया के पेनसिल्वेनिया में एक स्पीच के दौरान जो बाइडेन ने कहा- लंबे समय से हमने खुद को आश्वस्त किया है कि अमेरिकी लोकतंत्र की गारंटी है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा- समानता और लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हमें आवाज उठानी होगी। लोकतंत्र को बचाना होगा।सर्वे में अलग-अलग मुद्दों पर डेमोक्रेटिक पार्टी को 44% लोगों का समर्थन मिला, जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 47% लोगों का समर्थन हासिल हुआ। 


अमेरिका में 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने हमला कर दिया था। वे ट्रम्प की हार से नाराज थे। इसे राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश माना गया था।सर्वे में राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी से पिछड़ रही है।लोगों की डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रति सबसे बड़ी नाराजगी बढ़ती महंगाई है। 41% लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई पर काबू पाने में रिपब्लिकन पार्टी बेहतर साबित होगी।