Top-10 अमीरों की लिस्ट में शामिल हुए मुकेश अंबानी, जानें कौन से स्थान पर पहुंचे

संपत्ति में  गिरावट के चलते दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से हुए थे बाहर 
 
दुनिया के सबसे  ज्यादा अमीरों की लिस्ट में  एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी वापसी करते हुए लिस्ट में शामिल हुए है।  बीते दिनों रिलायंस के में आई गिरावट का असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा था और वे लिस्ट से बाहर हो गए थे। 

नई दिल्ली-  दुनिया के अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर हुआ है। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी संपत्ति में आई गिरावट के चलते दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से एक समय बाहर हो गए, बाद में वापसी करते हुए फिर से 10वें स्थान पर पहुंच गए। उनकी नेटवर्थ  अब 88.5 अरब डॉलर हो गई है, जबकि भारत और एशिया के सबसे धनवान गौतम अडानी ने पांचवे स्थान पर अपनी उपस्थिति और मजबूत की है। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे सूची में फिसलकर नौंवे स्थान पर  आ गए, बाद में वह भी एक स्थान का सुधार करते हुए 8वें स्थान पर हैं।

 

 सोमवार को अडानी की संपत्ति में कुल 7.3 अरब डॉलर का उछाल आया। वहीं, अंबानी की संपत्ति में भी 1.1 अरब डॉलर बढ़ी। एलन मस्क सबसे बड़े लूजर रहे, उनकी संपत्ति में 11.9 अरब डॉलर की सेंध लगी।  दरअसल  अडानी ग्रुप (Adani group) के सभी लिस्टेड शेयरों में सोमवार को बड़ी तेजी देखने को मिली। अडानी ग्रुप के शेयरों में 16 फीसदी तक की तेजी आ

टाप-10 की लिस्ट में ये लोग शामिल 
एलन मस्क  226.0 अरब डॉलर
बर्नार्ड अर्नाल्ट 148.7 अरब डॉलर
जेफ बेजोस  137.5 अरब डॉलर
बिल गेट्स  124.0 अरब डॉलर
गौतम अडानी  112.3 अरब डॉलर
लैरी पेज 99.7 अरब डॉलर
लैरी एलिसन  98 अरब डॉलर
वॉरेन बफे  96.8अरब डॉलर
सर्गेई ब्रिन  98.9 अरब डॉलर
मुकेश अंबानी  88.5 अरब डॉलर

सबसे अधिक तेजी अडानी ग्रीन के शेयरों में देखी गई। अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani green energy) के शेयर NSE पर 15.77% बढ़कर 2,224 रुपये पर पहुंच गए। जबकि अडानी टोटल गैस (Adani total gas) के शेयरों में इंट्रा डे में 9% तक की तेजी आई और यह शेयर बीएसई पर अपने 52 वीक हाई 2,775.85 रुपये पर पहुंच गए। 


 

अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी भले ही मुकेश अंबानी से काफी आगे निकल गए हैं, लेकिन मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज यानी आरआईएल अभी भी बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। रिलायंस 19 लाख करोड़ रुपये पूंजीकरण का स्तर भी छू चुकी है। हालांकि, फिलहाल उसका पूंजीकरण अभी 19 लाख करोड़ रुपये से कम है।