केजरीवाल- मान पर कुलदीप का पलटवार- दारू पिलाकर, झूठ बोलकर क्या तोड़ेंगे गढ़ को वो..... 

बोले- इधर-उधर की बातें की, SYL का जिक्र तक  नहीं किया, रिश्तेदारी के नाम पर वोट मांगे
 
आदमपुर में आयोजित हरियाणा में मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन के दौरान रैली में दिल्ली के सीएम ने हरियाणा में आप की सरकार बनाने की बात कही। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आपको पुरानी राजनीति खत्म करनी है और नई राजनीति लेकर आनी है। 

हिसार- आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन के तहत हरियाणा के आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। जनसभा के बाद आप नेताओं और कुलदीप बिश्नोई के बीच ट्वीट वार छिड़ गया है। कुलदीप ने ट्वीट पर आम आदमी पार्टी पर शायराना अंदाज में कटाक्ष किया। कुलदीप बिश्नोई ने रैली को फ्लॉप बताया और दोनों को अपने- अपने राज्य संभालने की सलाह दे डाली।  कुलदीप ने लिखा कि दिल्ली, पंजाब से बंदे लाकर झूठी बातें कर गए, बात नहीं की अपनी सरकार के भ्रष्टाचारों की। दारू पिलाकर, झूठ बोलकर क्या तोड़ेंगे गढ़ को वो, जरा कहानी जान लो, आदमपुर और हमारे भाईचारे की।

एसवाईएल का फैसला हरियाणा के हक में है। हरियाणा दिल्ली को पानी दे रहा है।  आपने अपने भाषण में एसवाईएल का जिक्र क्यों नहीं किया। अपनी स्पीच में एक बार भी चर्चा नहीं की। आप पंजाब में कह चुके हैं कि हरियाणा को पानी नहीं देंगे। आप किस मुंह से वोट मांगने आए। यदि दिल्ली को पानी देना बंद कर दें तो आपकी दिल्ली के लोग आपका सड़कों पर निकलना मुश्किल कर देंगे।


कुलदीप बिश्नोई 24 साल से आदमपुर के विधायक खुद थे और दिल्ली के मुख्यमंत्री से पूछ रहे हैं बताओ आपने हिसार, आदमपुर और हरियाणा के लिए क्या किया? जवाब में आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने ट्वीट करते हुए कहा कि आदमपुर में केजरीवाल की अभूतपूर्व रैली से बौखला गए हैं। मौका आने पर दिखा देंगे, किस नेक्या किया, यह मौका आदमपुर की जनता देगी।


कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के बारे में बड़ी झूठी बातें की। हिसार के बारे में कही। वोट के लिए लोगों को गुमराह करना किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री को अच्छा नहीं लगता। आपकी चाची हमारे परिवार की हैं। हिसार और आदपुर के लिए क्या किया। 

दो प्रांत के मुख्यमंत्री आए। मुझे नहीं पता कि किस सोच में आए। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि दो प्रांतों के मुख्यमंत्रियों ने जनसभा की। मैं बधाई देना चाहता हूं आदमपुर की जनता को। जिन्होंने इस रैली को नकारा। भगवंत मान की स्पीच, केजरीवाल की स्पीच मुझे पता चला।हमेशा आपके विश्वास को कायम रखूंगा। न आदमपुर के बारे में चर्चा हुई, न ही उनका आदमपुर से कोई लेना देना। 

बड़े बड़े धुरंधरों ने भजन लाल की दुकान को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन आदमपुर की जनता ने उनकी दुकानें बंद कर दी। भगवंत मान ने कहा कि भजन लाल की 107 नंबर दुकान बंद कर देंगे। मैं मान को बताना चाहता हूं कि आप तो अभी राजनीति में आए। इसलिए ज्यादा इतराना नहीं चाहिए। बड़ी मुश्किल से मुख्यमंत्री बने हैं, इसलिए पंजाब को संभाले। थोड़े समय में पंजाब के क्या हालत हो गए हैं।

कुलदीप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा के नाम पर पंजाब और दिल्ली के लोग बुला लिए। तिरंगा यात्रा में राजनीति बात करते हो। आपने देश का अपमान किया है। तिरंगे की आड़ में वोट मांगने आ गए। आपको हरियाणा की जनता से माफी मांगना चाहिए। हरियाणा में आने के बाद एक भी आदमी हरियाणा का नहीं मिला, जिसे आप भाषण दिलवा सकते थे। आदमपुर की जनता ने आपको नकार दिया।