CWG 2022: गुरदीप सिंह ने 390kg वजन उठाकर जीता कांस्य पदक, वेटलिफ्टिंग में भारत का 10वां मेडल

गुरदीप सिंह ने भारत का शानदार अभियान जारी रखते हुए 109 प्लस किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। 26 वर्ष के गुरदीप ने स्नैच में 167 और क्लीन एंड जर्क में 223 किलो समेत कुल 390 किलो वजन उठाया।

 
भारत ने वेटलिफ्टिंग में अपना अभियान तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य समेत दस पदकों के साथ समाप्त किया।

भारतीय वेटलिफ्टर्स का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरदीप सिंह ने भारत का शानदार अभियान जारी रखते हुए 109 प्लस किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। 26 वर्ष के गुरदीप ने स्नैच में 167 और क्लीन एंड जर्क में 223 किलो समेत कुल 390 किलो वजन उठाया।

पाकिस्तान के मुहम्मद नूह बट ने 405 किलो वजन उठाकर खेलों के नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू को रजत पदक मिला जिन्होंने 394 किलो वजन उठाया।

 

गुरदीप की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने दूसरे प्रयास में 167 किलो उठाया लेकिन तीसरे प्रयास में 173 किलो नहीं उठा सके। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 207 किलो के साथ शुरूआत की लेकिन 215 किलो का दूसरा प्रयास नाकाम रहा। उन्होंने तीसरे प्रयास में 223 किलो वजन उठाया। भारत ने वेटलिफ्टिंग में अपना अभियान तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य समेत दस पदकों के साथ समाप्त किया।