रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- मोदीराज में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  संसदीय क्षेत्र लखनऊ में तीन दिन के दौरे पर 
 
तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे का आज दूसरा दिन है।   लखनऊ में राजनाथ सिंह 185.497 करोड़ रुपए की 158 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

लखनऊ - लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है। पिछले आठ वर्षों में भारत को लेकर दुनिया के दूसरे देशों की सोच बदली है।  उन्होंने कहा कि पहले वैश्विक मंचों पर हमारी आवाज को गंभीरता से नहीं लिया जाता था पर अब जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है और बहुत गंभीरता से सुनती है। यह आज के भारत की ताकत है।मैं महसूस करता हूं कि अब भारत को लेकर विश्व की सोच बदल रही है। मैं अलग देशों की यात्रा पर जाता हूं और लोगों से बात करता हूं।


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में तीन दिन के दौरे पर है। राजनाथ सिंह शुक्रवार की शाम 4:30 बजे पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे।  राजनाथ सिंह ने पीएम जनधन योजना पर  कहा है कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी होते तो उनको संतुष्टि मिलती। भ्रष्टाचार को खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन सिस्टम में बदलाव से इसे न्यूनतम जरूर किया जा सकता है। यही केंद्र सरकार ने किया है।क्योंकि अब केंद्र से जो पैसा भेजा जाता है वह लोगों के खातों में पूरा का पूरा 100 पैसे पहुंचता है। 


 

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी की भी सराहना की और कहा कानून-व्यवस्था बनाया है उसकी जितनी में प्रशंसा की जाए वह कम है। उत्तर प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिस तरह से यहां विकास का कार्य किया वह काबिलेतारीफ है। तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे का आज दूसरा दिन है।  अपने दौरे के पहले दिन लखनऊ में राजनाथ सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय में स्वर्गिय प्रमिला श्रीवास्तव मेमोरियाल फाउंडेशन के उद्धाटन समारोह को संबोधित किया। लखनऊ में राजनाथ सिंह 185.497 करोड़ रुपए की 158 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।