पंजाब एक्साइज पॉलिसी भी जांच के घेरे में : चंडीगढ़ में एक्साइज कमिश्नर के घर ED की रेड

रेड के दौरान पंजाब के एक्साइज अफसरों के घर पहुंची ED की टीम
 
सिरसा ने की थी CBI और ED को शिकायत पंजाब एक्साइज पॉलिसी को दिल्ली की पॉलिसी से लिंक करते हुए भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने CBI और ED को शिकायत की थी।  इन्हीं कंपनियों को दिल्ली में पहले ही लाइसेंस मिल चुका था।

चंडीगढ़-  आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की पंजाब एक्साइज पॉलिसी भी जांच के घेरे में आ चुकी है। पंजाब के कई अधिकारी भी ईडी के राडार पर हैं। इसी के चलते आज ईडी ने एक्साइज कमिश्नर वरुण राजूम आईए.एस.के चंडीगढ़ 20 सैक्टर घर में रेड की है एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने पहले पंजाब के जॉइंट एक्साइज कमिश्नर नरेश दुबे के घर रेड की। देर शाम ED के अफसर गुपचुप तरीके से पंजाब के एक्साइज एवं टेक्सेशन कमिश्नर वरूण रूजम के चंडीगढ़ स्थित घर पहुंचे। रूजम 2004 बैच के IAS अफसर हैं। 

जून में दी शिकायत में सिरसा ने कहा कि पॉलिसी के जरिए 2 कंपनियों को पंजाब में फायदा पहुंचाया गया। सिरसा ने की थी CBI और ED को शिकायत पंजाब एक्साइज पॉलिसी को दिल्ली की पॉलिसी से लिंक करते हुए भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने CBI और ED को शिकायत की थी।  इन्हीं कंपनियों को दिल्ली में पहले ही लाइसेंस मिल चुका था। ED को मिली शिकायत में बताया गया कि पंजाब एक्साइज पॉलिसी भी दिल्ली में ही बनी। इसके लिए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर मीटिंग हुई।


बता दें आज ईडी द्वारा पंजाब एक्साइज विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर नरेश दुबे पर शिकंजा कसते हुए उनके घर रेड की और कई सारे दस्तावेजों को जब्त किया। एक्साइज पॉलिसी से जुड़े कागज खंगाले गए। जहां से ED ने कुछ कागज भी सीज किए हैं। हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक किसी का कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने इसमें 500 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया। पंजाब में आप सरकार ने जून में एक्साइज पॉलिसी की घोषणा की थी।।