पत्नी को सांप ने काट लिया, पति ने सांप के साथ किया ये काम

उन्नाव: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के उन्नाव जिले(Unnao District) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स बोतल में सांप लेकर(A man reached the hospital with a snake in the bottle) अस्पताल पहुंच गया। बोतल में सांप को देखकर अस्पताल में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने एक शख्स के पास सांप देखा तो वो भी डर गए। बताया जा रहा है कि उस शख्स के साथ उसकी पत्नी भी वहीं मौजूद थी जिसे सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उसके पति ने सांप को बोतल में बंद कर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र(Makhi Police Station Area) के राउ इलाके की बताई जा रही है। शुक्रवार यानी 24 जून को सुबह-सुबह महिला को एक सांप ने काट लिया। सांप के काटने पर उसे दर्द का अहसास हुआ। छानबीन करने पर घर ने सांप मिला। महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो उसके पति समेत घर के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उसके पति ने बिना डरे सांप को बोतल में बंद कर दिया और अपनी पत्नी के साथ अस्पताल चला आया।
अस्पताल में उसने अपनी पत्नी को भर्ती करवाया। हालांकि सभी ने रामेंद्र से सांप को बोतल में बंद कर अस्पताल में लाने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि गांव में सांप के काटने की घटनाएं पहली भी हुई हैं। जिसमें देखा गया है कि पीड़ितों(Victims) को अस्पताल लाने पर डॉक्टर पूछते हैं कि किस सांप ने काटा है। रामेंद्र(Ramender) ने मीडिया को बताया,"मैं एक दो बार अपने गांव वालों के साथ इस तरह के केस में अस्पताल आ चुका हूं। यहां पर डॉक्टर लोग पूछते हैं कि किस सांप ने काटा है। तभी वो इंजेक्शन लगाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों के पास जवाब नहीं होता है। इसलिए कई लोगों की जान भी चली जाती है। यही वजह है कि मेरी पत्नी को काटने वाले सांप को भी मैं साथ लेकर आया हूं। उम्मीद है कि मेरी पत्नी बच जाएगी।"
जानकारी के मुताबिक रामेंद्र अफजाल नगर(Afzal Nagar) के रहने वाले हैं। उन्होंने खुद बताया कि उनकी पत्नी सुबह घर पर काम कर रही थी। तभी घर में सांप घुस आया और उसने उनकी पत्नी को डस लिया। रामेंद्र ने बताया कि उनके घर का कुछ हिस्सा कच्चा बना हुआ है। जिसकी वजह से कई बार घर में सांप निकल चुके हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि इससे पहले कभी सांप के काटने की घटना घर में नहीं हुई।