बड़ा हादसा- नवीं मुंबई में एक ही इमारत के लगातार पांच फ्लोर की गिरी छत

नवी मुंबई के नेरूल इलाके में एक पांच मंजिला इमारत गिरने की खबर है। जिमी पार्क नामक इस इमारत का पूरा हिस्सा गिर गया है. घटनास्थल से पांच लोग रेस्क्यू किए गए हैं।
 | 
MUMBAI
जानकारी मिली है कि नवी मुंबई के नेरूल इलाके में जिमी पार्क नाम की एक इमारत की छठी मंजिल का स्लैब अचानक से ढह गया और वो पांचवे फ्लोर पर जा गिरा जिससे एक के बाद एक नीचे की मंजिल तक स्लैब गिरते चले गए।

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पांच मंजिला इमारत का स्लैब गिरने की खबर है। जिमी पार्क नामक इस इमारत का पूरा हिस्सा गिर गया है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई गई है। जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रही हैं।

नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने बताया कि इमारत की छठी मंजिल का स्लैब गिरने से ये हादसा हुआ। इस वजह से घायल हुए 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मिली खबर के अनुसार पता चला है कि शुरुआत में छठी मंजिल के फ्लैट का सीलिंग स्लैब ढह गया। छत गिरने से नीचे के स्लैब पर टक्कर इतनी भीषण थी कि निचली मंजिलों के छत के स्लैब एक के बाद एक जमीन पर गिरते चले गए।

नवी मुंबई में एक नेरुल हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार दोपहर साढ़े 12 से एक बजे के बीच ये हादसा हुआ। हादसे में कई फ्लैटों की छत के स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे से अभी तक 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया जबकि कुछ लोग मलबे में फेंसे हो सकते हैं। घायलों को नेरुल के डीवाई पाटिल अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना नेरुल के सेक्टर 17 स्थित जिमी पार्क सोसायटी की है। दमकल और पुलिस की टीम स्पॉट पर मौजूद है।

वहीं इस घटना के बाद बीजेपी विधायक मंदा म्हात्रे भी स्पॉट पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान म्हात्रे ने कहा कि राहत और बचाव काम तो चल रहा है लेकिन बारिश का समय है और ऐसे में बहुत सी पुरानी इमारतें हैं जिनका ऑडिट करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वो इस बाबत कमिश्नर को पत्र लिखेंगी। जो बिना इजाजत काम करते हैं उनपर केस दर्ज हो। इस घटना के बाद से इमारत में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

Latest News

Featured

Around The Web