सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में खुलासा: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने 9 शूटर तैयार किए थे

29 मई को मूसेवाला के कत्ल से पहले उन्हें कत्ल के कोरोला मॉड्यूल में शामिल किया था
 | 
ccxcc
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। पुलिस का दावा है कि लॉरेंस ने तिहाड़ जेल में इसकी साजिश रची और गोल्डी बराड़ ने इसे अंजाम तक पहुंचाया।

चंडीगढ़- पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। पुलिस का दावा है कि लॉरेंस ने तिहाड़ जेल में इसकी साजिश रची और गोल्डी बराड़ ने इसे अंजाम तक पहुंचाया।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए 6 नहीं बल्कि 9 शार्पशूटर्स तैयार किए गए थे। इनमें मनदीप सिंह उर्फ तूफान बटाला, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रईया और एक और शूटर शामिल था। यह तीनों मूसेवाला की रेकी में भी शामिल थे। 29 मई को मूसेवाला के कत्ल से पहले उन्हें कत्ल के कोरोला मॉड्यूल में शामिल किया गया था। गोल्डी ने उन्हें कहा था कि वह मूसेवाला के कत्ल के लिए जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू के साथ जाएंगे।

xccxcxc


इसके बाद अचानक कत्ल से एक दिन पहले 28 मई को गोल्डी बराड़ ने इन्हें कहा कि वह अलग गाड़ी में वहां जाएं। वह जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को कवर दें। उनके लिए अलग गाड़ी खड़ी की गई थी। हालांकि अचानक गोल्डी ने तीनों को वहां से इलाका खाली करने को कहा। माना जा रहा है कि मूसेवाला के साथ सिक्योरिटी न होने की वजह से और शूटर्स को इस हत्याकांड में शामिल नहीं किया गया।


 

zxxx


मूसेवाला की हत्या के बाद बचे बवाल को देखते हुए गैंगस्टर तूफान बटाला और मनी रईया सोशल मीडिया पर सफाई दे रहे हैं। जिसमें वह कह रहे हैं कि उनका मूसेवाला हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। दोनों ही गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के खासमखास हैं। यह दोनों गैंगस्टर शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के भतीजे संदीप काहलों के घर मूसेवाला की हत्या से पहले रूके थे।



सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में अब तक 6 शार्पशूटर का चेहरा बेनकाब हो चुका है। इनमें प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल गिरफ्तार कर चुकी है। जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को अमृतसर में एनकाउंटर में मार दिया। छठा शार्पशूटर दीपक मुंडी अभी फरार है।

Latest News

Featured

Around The Web